ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » मुस्तफिजुर विवाद के बाद BCB का बड़ा फैसला, टी-20 वर्ल्ड कप में सुरक्षा चिंता, ICC को पत्र भेजने की तैयारी की

मुस्तफिजुर विवाद के बाद BCB का बड़ा फैसला, टी-20 वर्ल्ड कप में सुरक्षा चिंता, ICC को पत्र भेजने की तैयारी की

Bangladesh Cricket बोर्ड ने टीम की सुरक्षा को लेकर ICC को पत्र लिखा। मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से बाहर, T20 विश्व कप के कोलकाता में होने वाले तीन मैचों पर चिंता।
बांग्लादेश-भारत टी20 विवाद

Bangladesh India T20: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आपातकालीन बैठक कर फैसला लिया है कि वह T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताओं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पत्र लिखकर साझा करेगा। BCB के मीडिया कमेटी अध्यक्ष अमजाद हुसैन ने बैठक के बाद कहा कि कोलकाता में बांग्लादेश की तीन मैच तय हैं और मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ी हाल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ICC को पूरी जानकारी देगा।

Bangladesh India T20: बांग्लादेश-भारत टी20 विवाद
बांग्लादेश-भारत टी20 विवाद

टीम के मैच श्रीलंका में कराए जाएं

खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा कि टीम की सुरक्षा को लेकर भारत में संदेह है। उन्होंने लिखा कि अगर एक बांग्लादेशी खिलाड़ी अनुबंध होने के बावजूद भारत में नहीं खेल सकता, तो पूरी टीम विश्व कप में सुरक्षित महसूस नहीं करेगी। नजरुल ने सुझाव दिया कि बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में कराए जाएं और साथ ही बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय से IPL 2026 का प्रसारण रोकने का भी अनुरोध किया।

Bangladesh India T20: बांग्लादेश-भारत टी20 विवाद
बांग्लादेश-भारत टी20 विवाद

Bangladesh India T20: मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से बाहर

मुस्तफिजुर रहमान को 3 जनवरी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 से बाहर कर दिया। बीसीसीआई के निर्देश के बाद KKR ने उन्हें रिलीज किया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हाल की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यदि फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी मांगती है, तो उसे अनुमति दी जाएगी।

बांग्लादेश में पिछले 15 दिनों में चार हिंदुओं की हत्या की घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें चार ग्रुप में विभाजित होंगी। हर टीम अपने ग्रुप में चार लीग मैच खेलेगी। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से दो-दो शीर्ष टीम सुपर-8 स्टेज में प्रवेश करेगी। ग्रुप-सी की बांग्लादेश और ग्रुप-डी की अफगानिस्तान की ग्रुप को सबसे चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

ग्रुप स्टेज और सुपर-8 स्टेज का मैच शेड्यूल और समय

ग्रुप स्टेज में 7 फरवरी से 19 फरवरी तक रोज़ाना तीन मैच होंगे। 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच एक मैच होगा। पहले राउंड में कुल 40 मैच खेले जाएंगे। 21 फरवरी से सुपर-8 स्टेज शुरू होगी, जिसमें 12 मुकाबले होंगे। 22 फरवरी, 26 फरवरी और 1 मार्च को 2-2 मैच होंगे, बाकी दिन एक ही मैच खेला जाएगा। मैचों की टाइमिंग सुबह 11:00, दोपहर 3:00 और शाम 7:00 बजे होगी।

ये भी पढ़ें…मुस्तफिजुर रहमान के IPL हटने से बढ़ा टी20 वर्ल्ड कप विवाद, BCB और BCCI के बीच तकरार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल