ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » बांग्लादेश में 44 साल की हिंदू विधवा से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

बांग्लादेश में 44 साल की हिंदू विधवा से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। आरोप है कि चार लोगों ने महिला से गैंगरेप किया। हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में इज़ाफा हुआ है। पिछले 18 दिन में चार हिंदुओं की हत्या हो चुकी है।

Bangladesh news: बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। आरोप है कि चार लोगों ने महिला से गैंगरेप किया, उसके बाल काटे, मारपीट की और उसे पेड़ से बांधकर शारीरिक यातना दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी हसन (45) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का विवरण

पीड़ित महिला ने सोमवार दोपहर कालीगंज पुलिस थाने में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, हसन उसी इलाके का रहने वाला है। महिला के बयान के अनुसार, दो साल पहले उसने गांव में एक घर और जमीन खरीदी थी। इसी जमीन के मामले को लेकर आरोपी शाहीन लगातार उसे धमका रहा था और पैसे मांग रहा था। घटना के दिन, महिला के दो पुरुष रिश्तेदार उसके घर मिलने आए। तभी शाहीन और हसन जबरन घर में घुस गए, रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर दिया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके रिश्तेदारों को घर से बाहर घसीटकर पेड़ से बांध दिया और उन पर झूठा आरोप लगाया।

Bangladesh news: पीड़िता और उसके परिवार की स्थिति

महिला अपने 10 साल के बेटे के साथ उसी गांव में रहती है। घटना के बाद लोकल लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कालीगंज पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इंचार्ज जेलाल हुसैन ने बताया कि महिला का इलाज होने के कारण केस दर्ज करने में देरी हुई, लेकिन अब कानूनी कार्रवाई पूरी तेजी से चल रही है।

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमले

Bangladesh news: हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में इज़ाफा हुआ है। पिछले 18 दिन में चार हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। सोमवार शाम जेसोर जिले के मोनिरामपुर इलाके में 38 वर्षीय कारोबारी राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें काम के दौरान गोलियां मार दीं। इससे पहले 18 दिसंबर को दीपू चंद्र की हत्या, 24 दिसंबर को भीड़ ने एक हिंदू युवक की पिटाई कर हत्या और 29 दिसंबर को एक और हिंदू की हत्या की घटना हुई थी। इस घटना से यह साफ हो गया है कि हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और डर का माहौल लगातार बढ़ रहा है, और वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 5 जिलों में मंडल स्तरीय रोजगार मेले, 1 लाख युवाओं को मौके पर रोजगार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल