ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » भारत के लिए नई चुनौती बनता बांग्लादेश, ढाका में भारतीय वीज़ा सेंटर बंद

भारत के लिए नई चुनौती बनता बांग्लादेश, ढाका में भारतीय वीज़ा सेंटर बंद

कभी भारत की मदद से पाकिस्तान से आज़ादी पाने वाला बांग्लादेश अब तेजी से भारत के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि भारत को सुरक्षा कारणों से ढाका में स्थित भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र (IVAC) को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दौर में सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं।

Bangladesh news: कभी भारत की मदद से पाकिस्तान से आज़ादी पाने वाला बांग्लादेश अब तेजी से भारत के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि भारत को सुरक्षा कारणों से ढाका में स्थित भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र (IVAC) को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। बदलते राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य ने दोनों देशों के रिश्तों में खटास बढ़ा दी है।

राजदूत को तलब करने के बाद भारत का सख्त कदम

वीज़ा सेंटर बंद करने से पहले भारत ने नई दिल्ली में बांग्लादेशी राजदूत को तलब कर सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की थी। हालांकि, पड़ोसी देश की ओर से ठोस कार्रवाई न होने के बाद भारत ने यह सख्त निर्णय लिया। ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित IVAC राजधानी में भारतीय वीज़ा सेवाओं का मुख्य केंद्र है। आईवीएसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा, “वर्तमान सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए IVAC JFP ढाका को आज दोपहर 2 बजे से बंद किया जा रहा है।” साथ ही बताया गया कि बुधवार को जिन आवेदकों की अपॉइंटमेंट तय थी, उन्हें आगे की तारीख के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

Bangladesh news: भारत-बांग्लादेश संबंधों में आई दरार

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद से ही भारत-बांग्लादेश संबंधों में लगातार तनाव देखने को मिल रहा है। हाल के महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर भारत ने कई बार चिंता जताई, लेकिन ढाका की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने राजदूत को तलब करने के बाद स्पष्ट कहा कि, “भारत अंतरिम सरकार से अपेक्षा करता है कि वह बांग्लादेश में भारतीय मिशनों और संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, जो उसके कूटनीतिक दायित्वों के अनुरूप हो।” मंत्रालय ने बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा हालात और बढ़ती अस्थिरता को लेकर भारत की गंभीर चिंताओं से भी अवगत कराया।

बढ़ती अस्थिरता के बीच भारत सतर्क

Bangladesh news: बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दौर में सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए भारत ने एहतियाती कदम उठाते हुए वीज़ा सेवाओं को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। यह कदम साफ तौर पर दर्शाता है कि मौजूदा हालात में भारत अपनी कूटनीतिक और नागरिक सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी इथियोपिया दौरा पूरा कर ओमान रवाना, भारत-अफ्रीका रिश्तों में नया अध्याय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल