Banke Bihari Temple: उत्तर प्रदेश के वृंदावन धाम का बांके बिहारी मंदिर देश के प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिरों में से एक है, जहां पूरे साल लाखों लोग दर्शन करने पहुंचते है। कुछ प्रमुख दिनों जैसे कृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी, होली के त्यौहार पर यहां विशेष आयोजन होते है। जिसे देखने के लिए अनगिनत लोग वहां पहुंचते है। यदि आप भी वृंदावन जा रहे है तो यहां जान लें बांके बिहारी जी के दर्शन का समय क्या है और किस समय होती है आरती।

Banke Bihari Temple: माना जाता है कि जो एक बार वृंदावन धाम में जा कर दर्शन कर आता है वो बार बार वृंदावन जाता है। बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्त लंबी लंबी लानियों में दर्शन के लिए खड़े रहते है। वृंदावन धाम में भगवान श्री कृष्ण ने अपने बालकाल में कई लीलाएं की है, जिस वजह से इसे कान्हा की लीला का केंद्र माना जाता हैं। आपको जानकारी दे दें, हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी के फैसले और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश अनुसार बांके बिहारी मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बड़ा बदलाव हुआ है।
बांके बिहारी के दर्शन और आरती का समय
- सेवा दर्शन का वक्त सुबह 7 बजे
- श्रृंगार आरती का समय सुबह 7:10 बजे
- राजभोग आरती दोपहर 12:25 बजे
- दोपहर 12:30 बजे दर्शन बंद
- सेवा दर्शन का समय शाम 4:15 बजे
- शयन आरती रात 9:25 बजे
- रात 9:30 बजे दर्शन बंद
सर्दियों और गर्मियों के मौसम के मुताबिक समय में बदलाबकिए जाते है। साथ ही प्रमुख त्योहारों पर भी दर्शन के समय में परिवर्तन होता रहता है।
सर्दियों में कब होगी आरती और दर्शन
Banke Bihari Temple: यदि आप सर्दियों के दिनों में बांके बिहारी जाने का विचार कर रहे है तो दर्शन एवं आरती के समय की पुष्टि करने के बाद ही जाएं। सर्दियों के दिनों में आरती का समय सुबह 8:00 से 8:15 बजे तक होता है और 8:15 से 1:30 बजे भक्त कान्हा के दर्शन कर सकते है। दोपहर 1:30 से 1:45 राजभोग आरती के बाद दर्शन बंद हो जाता है। जिसके बाद शाम 4 बजे से दर्शन खोल दिए जाते है और 9 बजे तक आप दर्शन कर सकते है। वहीं रात को 9 से 9:15 तक आरती होगी।
Read More: नवंबर में बदलेंगे कई ग्रह, जानिए किस राशि की खुलेगी किस्मत और कौन रहेगा संभलकर?







