ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » केशव मौर्य का वार: अखिलेश को EVM पर शक तो 37 सांसदों संग दें इस्तीफा, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर विपक्ष की बेचैनी बढ़ी

केशव मौर्य का वार: अखिलेश को EVM पर शक तो 37 सांसदों संग दें इस्तीफा, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर विपक्ष की बेचैनी बढ़ी

Bareilly-News

Bareilly News: बरेली में केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस-टीएमसी पर हमला, संसद में भी ‘वंदे मातरम’ पर हो रही चर्चा का जिक्र उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली पहुंचे और सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों सपा, कांग्रेस और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। मौर्य ने कहा कि ये पार्टियां मतदाता सूची के शुद्धिकरण से बौखलाई हुई हैं और घुसपैठियों को अपना “रिश्तेदार” मानकर उन्हें बचाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार को इस मंशा को पूरी नहीं होने दिया जाएगा।

वोटबैंक की राजनीति का परिणाम

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम जैसे राष्ट्रीय प्रतीक के प्रति विपक्ष की उदासीनता और संसद में इस पर सार्थक चर्चा न होना उनके वोटबैंक की राजनीति का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हमेशा वोट बैंक की चिंता में राष्ट्रीयता और संविधानिक प्रतीकों पर ध्यान नहीं देता। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने सिमी के आतंकियों के मुकदमे वापस लिए थे। आजम खां ने भारत माता और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अपमान किया। सपा ने राजनीति का अपराधीकरण किया, जबकि भाजपा अपराधमुक्त राजनीति पर ध्यान दे रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार चुनाव के बाद लाल टोपी वाले बरेली से गायब हो गए, जबकि पहले वे खूब सक्रिय रहते थे। मौर्य ने स्पष्ट किया, जो दल माफिया और अपराधियों के साथ हैं, उनका अंत हो रहा है। अब राजनीति में वे दल टिक नहीं पाएंगे जो माफिया को पाल रहे हैं। जनता के दुख-दर्द को समझने वाले ही आगे टिक पाएंगे।

Bareilly News: SIR पर विपक्ष को घेरा

ईवीएम विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, तो उन्हें अपने 37 सांसदों के साथ इस्तीफा दे देना चाहिए और बैलेट पेपर से चुनाव कराने का विकल्प अपनाना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि ईवीएम के जरिए ही अखिलेश मुख्यमंत्री बने थे। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बोलते हुए मौर्य ने कहा कि इसका उद्देश्य केवल मतदाता सूचियों को शुद्ध करना और घुसपैठियों को बाहर निकालना है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ा और कहा कि यह प्रक्रिया वंदे मातरम के आदर्शों के अनुरूप है, जिसमें हर नागरिक को सुरक्षित और सशक्त लोकतांत्रिक अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Report BY: Mustaqeem Ali Khan

ये भी पढ़े… कैंटर चालक से बना करोड़पति! 8 साल में नशीले सिरप तस्करी का किंग बना मेरठ का ‘आसिफ’ अब दुबई में चला रहा होटल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल