ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मौलाना तौकीर के करीबी वाजिद बेग की योगी ने तोड़ी कमर, बरातघर पर चला बुलडोजर

मौलाना तौकीर के करीबी वाजिद बेग की योगी ने तोड़ी कमर, बरातघर पर चला बुलडोजर

Bareilly News

Bareilly News: तीन माह पहले 26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल के बाद पुलिस, प्रशासन और बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना इज्जतनगर क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी गाँव में वाजिद बेग के शादी हॉल को बुल्डोजर से ध्वस्त किया गया है।

बुल्डोजर कार्रवाई में पहुंची भारी फोर्स

बीडीए की टीम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शादी हॉल पर पहुँची। जानकारी के अनुसार, यह शादी हॉल फरीदापुर चौधरी निवासी वाजिद बेग का है। वाजिद बेग पर आरोप है कि उसने 26 सितंबर के बवाल से तीन दिन पहले मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में इस हॉल में मीटिंग आयोजित की थी। इस बैठक में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे और 26 सितंबर को प्रदर्शन में भाग लेने का संकल्प लिया गया था।

Bareilly News: पुलिस के पास मौजूद सबूत

26 सितंबर के बवाल के बाद प्रशासन और पुलिस ने प्रदर्शन के समर्थन में आयोजित बैठकों के फोटो, वीडियो और ऑडियो एकत्र किए थे। वाजिद बेग के शादी हॉल में हुई बैठक का वीडियो पुलिस के हाथ लगा, जिसमें मौलाना तौकीर रजा और वाजिद के करीबी लोग मौजूद नजर आए। यही आधार बनकर बीडीए ने शादी हॉल को निशाना बनाया।

अनुमति और कागजात नहीं जमा

बीडीए ने बताया कि शादी हॉल के निर्माण के लिए न तो कोई नक्शा पास किया गया और न ही कोई आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए। वाजिद बेग को समय दिया गया था कि वह आवश्यक कागजात प्रस्तुत करें, लेकिन वह कोई प्रमाण नहीं दिखा सके। इसके बाद बीडीए ने बुल्डोजर कार्रवाई शुरू की।

Bareilly News: आई लव मोहम्मद को लेकर हुआ था विवाद

आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद के बाद ऑल इंडिया इत्तेहाद मिल्लत कॉन्सिल (आईएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने 19 सितंबर को ऐलान किया था कि 26 सितंबर को शहर के एफ आर इस्लामिया इंटर कालेज मैदान में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके समर्थन में वाजिद बेग के हॉल में बैठक आयोजित की गई। प्रशासन ने हजारों लोगों के जमा होने के अंदेशे के मद्देनजर धारा 144 लगाकर किसी भी तरह के प्रदर्शन, रैली या जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। बावजूद इसके कई लोग जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई, लेकिन लोग जबरदस्ती मैदान में प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। इसके बाद शहर के खलील कालेज तिराहे पर पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा।

Report BY: Mustaqeem Ali Khan

ये भी पढ़े… CM योगी की आवाज में बात कर शख्स ने की प्रिंसिपल की हवा टाइट, वीडियो वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल