ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » अमित शाह के ‘चाणक्य दिमाग’ ने बंगाल में बीजेपी की जीत का रच दिया चक्रव्यूह! TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’

अमित शाह के ‘चाणक्य दिमाग’ ने बंगाल में बीजेपी की जीत का रच दिया चक्रव्यूह! TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’

Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में इस साल कभी भी विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। जहां एक ओर ममता बनर्जी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा हर मोर्चे पर अपने कदम तेजी से बढ़ा रही है और बंगाल में कमल खिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इस बीच आज शनिवार को नॉर्थ 24 परगना में गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ममता सरकार राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। अब बंगाल के लोग TMC को उखाड़ फेंकेंगे। इनकी विदाई का समय आ गया है। शाह का ये बयान राजनीतिक गलियारे फैलते ही चर्चा होनी शुरु हो गई कि इस बार के चुनाव में भाजपा और TMC के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक और निर्णायक साबित होने वाला है।

पहले पढ़े अमित शाह ने क्या कहा?

गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी और TMC पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2026 TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने का साल होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC की कार्यशैली अब कम्युनिस्टों से भी आगे निकल चुकी है। अमित शाह ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार बनने की बात कही थी, तब ममता बनर्जी ने उनका मजाक उड़ाया था, ठीक वैसे ही जैसे राम सेतु निर्माण के समय रावण ने भगवान राम का उपहास किया था। उन्होंने भाजपा की चुनावी सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि 2024 में मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल में भाजपा की सरकार बनी, 2025 में हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में 30 साल बाद सत्ता में वापसी हुई और बिहार में भी एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला।

Bengal Election 2026: वंदे मातरम् को लेकर भी ममता पर तंज

अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भी ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां आज़ादी के शहीदों का अंतिम शब्द वंदे मातरम् था, वहीं बंगाल की धरती से निकले इस गीत पर संसद में चर्चा के दौरान TMC सांसदों ने विरोध किया। आनंदपुर फैक्ट्री अग्निकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे हादसा मानने से इनकार किया और कहा कि 25 लोगों की मौत और दर्जनों के लापता होने के पीछे साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि आग की यह घटना ममता बनर्जी के लोगों की ओर इशारा कर रही है और चेतावनी दी कि भाजपा सरकार बनने के बाद दोषियों को चुन-चुनकर जेल भेजा जाएगा।

गंभीरता से चुनाव लड़ रही भाजपा

अमित शाह के इस आक्रामक भाषण ने साफ कर दिया है कि भाजपा पश्चिम बंगाल चुनाव को बेहद गंभीरता से लड़ने के मूड में है। घुसपैठ, वंदे मातरम् और आनंदपुर अग्निकांड जैसे मुद्दों को उठाकर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया है। जिसके बाद यह कहने गलत नहीं होगा कि TMC के लिए यह चुनाव सत्ता बचाने की चुनौती बनता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, बंगाल की राजनीति और भी तीखी होगी और बयानबाज़ी का यह दौर आने वाले दिनों में और तेज होता रहेगा।

ये भी पढ़े… ‘गोदान’ के रिलीज से पहले CM योगी से मिलने पहुंचे निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल