Bengal Election 2026: सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस की पीड़िता के माता-पिता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली है। यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं।
उम्मीदवार बनने पर सस्पेंस
हालांकि, सुवेंदु अधिकारी ने यह भी साफ किया कि पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि पीड़िता के माता-पिता को उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।
Bengal Election 2026: चुनावी रणनीति पर नजर
बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर दी हैं, लेकिन पानीहाटी सीट पर अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में इस दावे के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इस सीट को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं।
क्या था आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस
यह मामला 9 अगस्त 2024 का है, जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। इस घटना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी।
Bengal Election 2026: जांच और सजा
शुरुआत में मामले की जांच कोलकाता पुलिस ने की, लेकिन बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो को जांच सौंपी गई। जांच में संजय रॉय को मुख्य आरोपी माना गया और निचली अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
आगे क्या?
सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में मृत्युदंड की मांग की है। वहीं, पीड़िता के परिवार का बीजेपी में शामिल होना इस पूरे मामले को अब राजनीतिक रंग भी दे सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में उतारती है या नहीं।
ये भी पढ़े… वाराणसी में शंकराचार्य का ऐलान, ‘चतुरंगिनी सेना’ से गोरक्षा अभियान को मिलेगी नई दिशा







