ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » एसआईआर रोककर 2024 की वोटर लिस्ट से चुनाव कराने की कोशिश : सुवेंदु अधिकारी

एसआईआर रोककर 2024 की वोटर लिस्ट से चुनाव कराने की कोशिश : सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को बचाने और 2024 की वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराने की कोशिश का आरोप लगाया है।
Bengal News

Bengal News: पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को बचाने और एसआईआर प्रक्रिया को रोकने का गंभीर आरोप लगाया है।

ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीएमसी और राज्य सरकार ममता बनर्जी को संघर्षशील नेता के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही हैं, जबकि हकीकत यह है कि उन्होंने बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों, विशेषकर बांग्लादेशी मुसलमानों और रोहिंग्याओं को पश्चिम बंगाल में बसाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए।

Bengal News: एसआईआर रोक 2024 की वोटर लिस्ट से चुनाव साजिश

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी का पूरा एजेंडा एसआईआर प्रक्रिया को रोकने और 2024 की मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराने का है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार अवैध घुसपैठियों को बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन उनका यह मकसद न तो पूरा हुआ है और न ही आगे होगा।

सुप्रीम कोर्ट का रुख और अगली सुनवाई

इस मामले में सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने कहा कि असली मतदाताओं का अधिकार छीना नहीं जाएगा और नोटिस भेजते समय सावधानी बरती जाए। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल