ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Bengal News: “आसनसोल पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Bengal News: “आसनसोल पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Bengal News

Bengal News: मंगलवार और बुधवार को आसनसोल अदालत में बम होने की धमकी मिलने के बाद आज एक और धमकी से इलाके में हड़कंप मच गया। आसनसोल के जीटी रोड स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धमकी की जानकारी मिलने पर कार्रवाई


आसपोर्ट कार्यालय के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कोमल सिंह ने बताया कि उन्हें कोलकाता कार्यालय से सूचना मिली कि आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस में बम रखा गया है, जो दोपहर 1:15 बजे फटने वाला है। इस सूचना के बाद, पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और एहतियात के तौर पर पासपोर्ट कार्यालय और हेड पोस्ट ऑफिस को खाली करा लिया गया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की सघन जांच कर रहा है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी अलर्ट किया गया है।

Bengal News: दर्जनों लोगों को परेशानी का सामना


इस धमकी के कारण पासपोर्ट बनवाने आए कई लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय खाली करवा दिए जाने के बाद उन्हें बिना काम किए वापस लौटना पड़ा, और अब यह भी स्पष्ट नहीं है कि अगली तारीख कब दी जाएगी। इस अचानक आए संकट के कारण कामकाजी लोगों को खासी मुश्किलें उठानी पड़ीं।

प्रशासन की अपील और जांच


प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पासपोर्ट कार्यालय और हेड पोस्ट ऑफिस में कामकाज तभी शुरू होगा जब पुलिस द्वारा क्लीन चिट दी जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल