ख़बर का असर

Home » बिहार » SIR प्रक्रिया से चाय बागान क्षेत्रों में मतदाता कटौती पर सियासी चिंता

SIR प्रक्रिया से चाय बागान क्षेत्रों में मतदाता कटौती पर सियासी चिंता

Bengal Sir News: अलीपुरद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान हजारों चाय बागान श्रमिकों के अनुपस्थित रहने से अलीपुरद्वार जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दल इस मुद्दे पर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। डुआर्स क्षेत्र की पहचान रहे चाय बागान बहुल विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मसौदा मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

कालचीनी और मदारीहाट में सबसे ज्यादा नाम कटे

एसआईआर के बाद जिले की पांच विधानसभा सीटों की मसौदा मतदाता सूची से कुल 95,286 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जबकि करीब 53,000 मतदाताओं को सुनवाई शिविरों में बुलाया गया है। आंकड़ों के अनुसार, कालचीनी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 23,377 नाम हटाए गए हैं, जहां लगभग 7,000 मतदाता एसआईआर प्रक्रिया में अनुपस्थित पाए गए। मदारीहाट में 21,062 नाम कटे हैं और यहां करीब 5,000 मतदाता अनुपस्थित रहे।

Bengal Sir News: प्रवासी श्रमिकों को माना जा रहा मुख्य कारण

राजनीतिक विश्लेषकों और दलों का मानना है कि मतदाता सूची से नाम हटने की बड़ी वजह चाय बागान श्रमिकों का रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन है। इसी कारण वे एसआईआर प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए। जिले के कुमारग्राम और पड़ोसी जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा विधानसभा क्षेत्र में भी 5,000 से अधिक मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं।

टीएमसी और भाजपा ने उठाए सवाल

तृणमूल कांग्रेस के बीएलए-1 सौरभ चक्रवर्ती ने मतदाता संशोधन प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। वहीं, अलीपुरद्वार के भाजपा सांसद मनोज टिग्गा ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों का मुद्दा गंभीर है और पूरी स्थिति की समीक्षा की जाएगी। एसआईआर से पहले जिले में 12,99,486 पंजीकृत मतदाता थे, जो संशोधन के बाद घटकर 12,04,200 रह गए हैं।

ये भी पढ़ें…बिहार की नक्सलवाद पर बड़ी जीत, तीन इनामी नक्सलियों ने DGP के सामने डाले हथियार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल