ख़बर का असर

Home » News » 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया इंस्पेक्टर फिर जोर-जोर से चिल्लाने लगा, भयंकर ड्रामे का वीडियो वायरल

4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया इंस्पेक्टर फिर जोर-जोर से चिल्लाने लगा, भयंकर ड्रामे का वीडियो वायरल

बेंगलुरु का अधिकारी

Bengaluru Police: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस इंस्पेक्टर को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी इंस्पेक्टर लोकायुक्त अधिकारियों के सामने चिल्लाते और विरोध करते हुए नजर आ रहा है।

अब पढ़े मामला…

यह घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंस्पेक्टर गोविंदराजू पी. अग्राहरा पुलिस स्टेशन में तैनात था। उसे एमडी अकबर नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि इंस्पेक्टर ने एक मामले में मदद करने और जमानत दिलाने के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि इंस्पेक्टर पहले ही शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये ले चुका था। इसके बाद जैसे ही वह बाकी 4 लाख रुपये ले रहा था, उसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Bengaluru Police: पुलिस की वर्दी में एक और शर्मनाक कृत्य

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज था और पुलिस इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर रिश्वत के बदले जमानत दिलाने की पेशकश की थी। इस मामले में सामने आए वीडियो को लेकर बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं पुलिस बल की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक व्यवहार बताया और लिखा, ‘पुलिस की वर्दी में एक और शर्मनाक कृत्य।‘

कमिश्नर ने यह भी कहा कि कर्नाटक में एक लाख से अधिक ईमानदार पुलिसकर्मी हैं, जो इस तरह की घटनाओं से खुद को निराश महसूस करते हैं। फिलहाल, आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और वायरल वीडियो ने एक बार फिर पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े… OYO होटल बना ‘जिस्मफरोशी का अड्डा’, मुजफ्फरनगर पुलिस रेड में हुआ सनसनीखेज खुलासा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल