ख़बर का असर

Home » बिहार » बेतिया में दिनदहाड़े भूमाफियाओं की दबंगई, शहर के पॉश इलाके में कब्जा

बेतिया में दिनदहाड़े भूमाफियाओं की दबंगई, शहर के पॉश इलाके में कब्जा

बेतिया

Bettiah News: बेतिया शहर के पॉश इलाके क्रिश्चन कॉलोनी में दिनदहाड़े दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे ने पुलिस प्रशासन की खामोशी और भूमाफियाओं की हिम्मत दोनों पर सवाल खड़ा कर दिया है। बड़ी खबर है कि शहर के बीचोंबीच यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिससे यह साबित होता है कि दबंग और भूमाफियाओं का सामंजस्य किस हद तक बढ़ गया है।

अब पढ़े क्या है मामला…

जानकारी के अनुसार, यह मामला दो भाइयों के बीच संपत्ति विवाद से जुड़ा है। लेकिन इस विवाद का फायदा उठाते हुए स्थानीय भूमाफिया नवल पाठक ने दबंगई दिखाते हुए कब्जा कर लिया। घटना की सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब शहर के मुख्य बाजार में हुआ, और पुलिस प्रशासन को इसके बारे में भनक तक नहीं लगी।मामले में पीड़ित वाल्टर माइकल, जो कि पुलिस विभाग से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर हैं, ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत की, जिसके बाद डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद बेतिया नगर थाना ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जबकि इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। दिनदहाड़े ऐसा होना यह दर्शाता है कि कुछ दबंग और भूमाफिया पुलिस की आंख में धूल झोंक कर संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं। इससे आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा।

Bettiah News: पुलिस ने मामले में क्या कहा? 

पुलिस अधिकारी फिलहाल मामले की गहन जांच कर रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कब्जे में शामिल दबंगों के पीछे और कौन-कौन से लोग हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी हाल में अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Report By: पवन कुमार

ये भी पढ़े… भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में मंत्री सिन्हा का ऑन द स्पॉट एक्शन, लापरवाह कर्मचारी निलंबित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल