ख़बर का असर

Home » बिहार » बिहार विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत, छात्रा की मौत पर विपक्ष का तीखा हंगामा

बिहार विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत, छात्रा की मौत पर विपक्ष का तीखा हंगामा

बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पटना में छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही और न्याय में देरी के आरोप लगाए हैं। विपक्षी दलों ने दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है, वहीं सरकार ने मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की है। सत्र के दौरान बजट प्रस्तुति के साथ यह मुद्दा भी सदन में प्रमुखता से उठने की संभावना है।
सत्र की शुरुआत और सियासी माहौल

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा में कुल 19 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत से पहले ही माहौल गरमा गया, क्योंकि विपक्ष ने पटना के एक छात्रावास में छात्रा की मौत को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

सत्र की शुरुआत और सियासी माहौल
सत्र की शुरुआत और सियासी माहौल

छात्रा मौत पर विपक्ष का आक्रोश

कांग्रेस विधायक कमरुल होदा हाथ में बड़ा पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे और छात्रा की मौत के मामले में सरकार पर लीपापोती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रा को अब तक न्याय नहीं मिला है, आरोपी खुलेआम घूम रहा है और सरकार इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। उनका कहना था कि पीड़ित बच्ची को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।

इसी मुद्दे पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भी सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में जो भी दोषी है, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे मामलों में सख्त सजा नहीं दी गई, तो प्रदेश की बहू-बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में न्याय नहीं मिला है और सरकार को इस पर सदन में जवाब देना चाहिए।

Bihar Budget Session: सत्र की शुरुआत और सियासी माहौल
सत्र की शुरुआत और सियासी माहौल

Bihar Budget Session: बजट प्रस्तुति पर सबकी नजर

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि वह खुद पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं। परिवार की मांग पर सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीबीआई जांच करेगी, सच्चाई सामने आएगी और बच्ची को न्याय मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है और जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बचाने का सवाल ही नहीं उठता। इसी बीच, बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राज्य के वित्त मंत्री बिहार का बजट पेश करेंगे, जिस पर पूरे सदन और प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल