Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
इस सूची में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 9 महिला उम्मीदवारें यानी पार्टी की “नौ दुर्गाएं” भी मैदान में उतार दी हैं।
बीजेपी ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि संगठन केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी में विश्वास रखता है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/2) pic.twitter.com/ykVM5tVevY
— BJP (@BJP4India) October 14, 2025
‘नौ दुर्गाएं’ जो संभालेंगी मोर्चा
Bihar Election 2025: इस बार भाजपा ने महिला शक्ति को सम्मान देते हुए राज्य की नौ प्रभावशाली नेताओं पर भरोसा जताया है।
आइए जानते हैं कौन हैं ये भाजपा की ‘नौ दुर्गाएं’ जो बिहार की राजनीति में नया इतिहास लिखने जा रही हैं:
1. रेणु देवी: बेतिया से टिकट, पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार की सबसे अनुभवी महिला नेताओं में एक।
2. गायत्री देवी: परिहार से दोबारा मौका, संगठन की सशक्त और जमीनी नेता।
3. देवंती यादव: नरपतगंज से मैदान में, पहले भी विधायिका रह चुकी हैं।
4. स्वीटी सिंह: किशनगंज से लगातार तीसरी बार मैदान में उतरेंगी, लगातार संघर्षशील चेहरा।
5. निशा सिंह: प्राणपुर से टिकट बरकरार, दिवंगत मंत्री विनोद सिंह की पत्नी, जनता के बीच मजबूत पकड़।
6. कविता देवी: कोढ़ा सीट से उम्मीदवारी, संगठन की सक्रिय महिला नेता।
7. रमा निषाद: औराई से नया चेहरा, पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी, सामाजिक कार्यों से पहचान।
8. अरुणा देवी: वारसलिगंज से दोबारा मौका, पार्टी की निष्ठावान और अनुभवी नेता।
9. श्रेयसी सिंह: जमुई से तीसरी बार मैदान में, अंतरराष्ट्रीय शूटर और युवा ऊर्जा की प्रतीक।
बीजेपी का संतुलन,अनुभव और ऊर्जा का संगम
Bihar Election 2025: पार्टी की इस सूची में अनुभव, युवा जोश और क्षेत्रीय समीकरणों का बेहतरीन मिश्रण नजर आ रहा है।
जहाँ रेणु देवी जैसी वरिष्ठ नेता अनुभवी चेहरा हैं, वहीं श्रेयसी सिंह जैसी युवा नेता आधुनिक बिहार की नई आवाज़ बन रही हैं।
भाजपा ने किया नए चेहरों पर भी भरोसा
Bihar Election 2025: इस सूची में कई स्थानों पर पुराने चेहरों की जगह नए प्रत्याशियों को मौका दिया गया है।
उदाहरण के लिए, औराई सीट से रमा निषाद को टिकट देकर भाजपा ने यह संदेश दिया है कि मेहनत और संगठनात्मक जुड़ाव को हमेशा महत्व मिलेगा।
राजनीतिक संदेश ‘शक्ति और सेवा’ का संगम
Bihar Election 2025: भाजपा की यह सूची न केवल चुनावी तैयारी का संकेत है, बल्कि यह भी बताती है कि पार्टी “नारी शक्ति” को केंद्र में रखकर चुनावी रणभूमि में उतर रही है।
9 दुर्गाओं का चयन, बिहार की सियासत में भाजपा की नई रणनीति का प्रतीक बन गया है। भाजपा की यह पहली सूची बिहार चुनाव के लिए “शक्ति और संगठन का शंखनाद” है।
इन 9 दुर्गाओं के साथ पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले चुनाव में नारी नेतृत्व और संगठन की निष्ठा ही जीत का मंत्र होगी।
ये भी पढ़े…Cm Yogi Announced Diwali Bonus: योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर दी बोनस की बड़ी सौगात