ख़बर का असर

Home » बिहार » Bihar Election 2025: दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त जोश

Bihar Election 2025: दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त जोश

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो इस बार के चुनाव में अब तक का सर्वाधिक है।

कुल 3.7 करोड़ मतदाता

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। कुल 3.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे।

किशनगंज ज्यादा वोटिंग, नवादा सबसे पीछे

Bihar Election 2025: निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, किशनगंज जिले में सबसे अधिक 66.10% वोटिंग हुई, जबकि नवादा में सबसे कम 53.17% मतदाताओं ने अपने मत डाले। अन्य जिलों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा —

पश्चिम चंपारण: 61.99%

पूर्वी चंपारण: 61.92%

गया: 62.74%

कटिहार: 63.80%

बांका: 63.03%

जमुई: 63.33%

पूर्णिया: 64.22%

महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

Bihar Election 2025: गया, अररिया, औरंगाबाद और कैमूर में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं और युवाओं में खास उत्साह रहा। कई केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वालों ने इसे “लोकतंत्र का त्योहार” बताया।

“पहले मतदान, फिर जलपान” की अपील हुई

Bihar Election 2025: प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। कैमूर डीएम और एसपी ने स्वयं मतदान कर अपील की  “पहले मतदान, फिर जलपान।”

मामूली झड़प, स्थिति नियंत्रण में

Bihar Election 2025: नवादा जिले के वरिसलीगंज इलाके में विभिन्न दलों के समर्थकों के बीच हल्की झड़प की खबर आई। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि झड़प मतदान केंद्र से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि किसी सरकारी वाहन के क्षतिग्रस्त होने की अफवाहें निराधार हैं।

नेताओं ने भी किया मतदान

Bihar Election 2025: दूसरे चरण में संजय झा, जीतन राम मांझी, पप्पू यादव, श्रेयसी सिंह, नीतीश मिश्रा, अजीत शर्मा और शाहनवाज हुसैन जैसे दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाला।

नतीजा चाहिए, जुमला नहीं”- यादव

Bihar Election 2025: राजद नेता तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की “प्रशासन चाहे मतदान धीमा करे, लेकिन लाइन छोड़कर न जाएं। बिहार को नतीजा चाहिए, जुमला नहीं।”

अपने बच्चों और शिक्षा के भविष्य

Bihar Election 2025: वहीं जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रितेश पांडे ने परिवार के साथ मतदान कर कहा कि, “इस बार बिहार अपने बच्चों और शिक्षा के भविष्य के लिए वोट कर रहा है।”

EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 7:30 बजे

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 7:30 बजे पटना में होगी, जिसमें चरणवार मतदान प्रतिशत और रिपोर्ट जारी की जाएगी।

क्या जनता बदलाव चाहती है 

Bihar Election 2025: दोनों चरणों में बढ़ा मतदान प्रतिशत यह दर्शाता है कि इस बार बिहार की जनता परिवर्तन और भागीदारी के मूड में है। मतदान का यह उत्साह राज्य की राजनीति में नए समीकरण तय कर सकता है।

ये भी पढ़े.. BIHAR ELECTION: 21 साल बाद लौटे वोटर , जंगलों में गूंजा लोकतंत्र का पर्व

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल