Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी इस लिस्ट में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, मीरा कुमार, गौरव गोगोई, कन्हैया कुमार और पवन खेड़ा जैसे वरिष्ठ और युवा नेताओं को भी जगह दी गई है।
कांग्रेस ने की सूची जारी
Bihar Election 2025: कांग्रेस की ओर से भले ही स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई हो, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अभी तक अपना प्रचार अभियान शुरू नहीं किया है। पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि छठ महापर्व के बाद राहुल गांधी बिहार में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वेणुगोपाल के मुताबिक, राहुल गांधी 29 और 30 अक्टूबर को बिहार में रहेंगे। इसी दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैलियों की भी योजना बनाई जा रही है।
सीट बंटवारे पर मचा घमासान
Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर काफी मतभेद देखने को मिले हैं। कई सीटों पर सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। हालांकि बाद में गठबंधन ने सब कुछ ठीक बताने की कोशिश की, लेकिन असंतोष पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
इसके अलावा, कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण को लेकर भी विरोध के स्वर उठे और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन हुए।
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा
Bihar Election 2025: चुनाव से पहले राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें वोट चोरी का मुद्दा भी शामिल था। हालांकि बीजेपी ने इन आरोपों को निराधार बताया था।
यात्रा के बाद से राहुल गांधी बिहार नहीं लौटे हैं, जिसको लेकर विरोधी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं कि वे चुनाव के समय विदेश दौरों में व्यस्त रहते हैं। अब छठ के बाद उनके बिहार आगमन के साथ कांग्रेस अपने प्रचार अभियान में नई गति लाने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें…







