Home » बिहार » Bihar Election 2025: महागठबंधन ने जारी किया ‘तेजस्वी प्रण’ के नाम से घोषणा पत्र, किए ये तमाम वादे…

Bihar Election 2025: महागठबंधन ने जारी किया ‘तेजस्वी प्रण’ के नाम से घोषणा पत्र, किए ये तमाम वादे…

Bihar Chunav

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने आज मंगलवार को अपना विस्तृत घोषणा पत्र जारी किया है। जिसका नाम ‘तेजस्वी प्रण’ रखा गया है। घोषणा पत्र में उन प्रमुख वादों को शामिल किया गया है, जिन्हें पिछले कुछ दिनों से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार जनता के सामने रख रहे थे। महागठबंधन ने वादा किया है कि अगर राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो 20 दिनों के भीतर एक विशेष अधिनियम लाकर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी।

तेजस्वी प्रण
                                                                                         तेजस्वी प्रण

महागठबंधन के मेनिफेस्टो में ये… 

    • माई-बहन मान योजना के तहत महिलाओं को 1 दिसंबर से प्रतिमा 2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
    • पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा.
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विधवा और वृद्ध जनों को 1500 रुपया मासिक पेंशन दी जाएगी.
    • प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए फॉर्म और परीक्षा शुल्क समाप्त किया जाएगा.
    • सभी अनुमंडल में महिला कॉलेज की स्थापना की जाएगी.
    • शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित सभी सेवा के कर्मियों के गृह जिला के 70 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया जाएगा.
    • हर व्यक्ति को जन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 25 लाख का मुक्त स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा..
    • मनरेगा में मौजूद 255 दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर 300 किया जाएगा.
    • किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी दी जाएगी.
    • सभी अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी.
    • अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा. दिव्यांग पेंशन ₹3000.
    • वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी बनाया जाएगा.
    • अति पिछड़ा वर्ग के लिए पंचायत तथा नगर निकाय में वर्तमान 20% आरक्षण को बढ़ाकर 30% किया जाएगा.

घोषणापत्र जारी होने के बाद महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें केवल सरकार ही नहीं बनानी, बल्कि बिहार को बनाने का काम करना है। महागठबंधन के सभी साथियों ने मिलकर बिहार के लोगों के सामने संकल्प पत्र रखा है। जिसमें बताया गया है कि बिहार कैसे बनेगा, रोडमैप क्या होगा।

 ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: चुनाव से पहले फंसे प्रशांत किशोर! बंगाल और बिहार दोनों राज्यों के निकले वोटर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल