Bihar Election 2025: आने वाली 6 तारीक को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान किया जाएगा। जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी सियासी पिच को मजबूत करते हुए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में बीते दिन रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बेगूसराय में पहुंचे। जहां सभा को संबोधित करने के बाद राहुल। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ करीब 3 किमी दूर एक तालाब में गए और मछलीपालन करने वाले लोगों से मुलाकात की। जिसके बाद राहुल गांधी ने नाव पर सवार होकर मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं और तालाब में डुबकी भी लगाई। इस वाक्य की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए तेज प्रताप यादव ने उन्होंने रसोइया बनाने की सला दे दी।
तेज प्रताप ने राहुल गांधी पर कसा तंज
Bihar Election 2025: दरअसल, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी मछली पकड़ने के लिए तालाब में कूद जाते हैं। कभी जलेबी बनाने लग जाते हैं। अगर उन्हें मछली पकड़ना और जलेबी बनाना इतना ज्यादा पसंद है तो वे राजनीति में क्यों आए? जाकर रसोइया बन जाते। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने अंदाज में कहा कि देश अंधकार में जा रहा है और राहुल गांधी मछली पकड़ रहे हैं।
बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है।… pic.twitter.com/8EecHux9m7
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 2, 2025
जिंदगी भर मछली पकड़ते रहेंगे राहुल गांधी
Bihar Election 2025: उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का काम ही मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है। राहुल गांधी जिंदगी भर मछली ही पकड़ते रहेंगे क्योंकि रोजगार की बात हो नहीं रही है। अगर मछली और जलेबी बनाना पसंद है तो रसोइया बन जाइए, राजनीति में क्या कर रहे हैं। आगे तेजप्रताप ने महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर कहा कि वे उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए जाएंगे, हमें कोई रोक सकता है। राघोपुर में दो हेलीकॉप्टर उतारेंगे।
लोकतंत्र में जनता मालिक
Bihar Election 2025: उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया है, जिसमें तेजस्वी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है, जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि हम छोटे भाई से कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी जनता होती है। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, पार्टी या परिवार कुछ भी नहीं होता है। महुआ मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं ज्यादा बढ़कर है। पार्टी एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है। तेजप्रताप ने ये भी कहा कि मुझे मेरी जनता पर पूर्ण भरोसा है कि वे भारी मतों से मुझे जिताएंगे और विधानसभा में भेजेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी काबिलियत पर विश्वास रखता है, वही सफलता की ओर बढ़ता है।
ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: क्यों खास है मोकामा की जंग? जहां सत्ता नहीं, बाहुबल तय करते है राजनीतिक समीकरण







