BIHAR ELECTION: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के पहले राउंड में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 72, जेडीयू 59 और HAM/जीपी 7 सीटों पर आगे है। यानी एनडीए कुल 145 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं महागठबंधन की तरफ देखें तो आरजेडी 74, कांग्रेस 10, वीआईपी 1 और अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कुल मिलाकर विपक्ष 89 सीटों के आसपास दिख रहा है।
मृत्युंजय तिवारी ने जीत का दावा किया
BIHAR ELECTION: इन शुरुआती आंकड़ों के बावजूद राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जीत का दावा बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि “अनुमान चाहे जैसे हों, लेकिन अंतिम परिणाम हमारे पक्ष में आएगा। बिहार बदलाव के मूड में है और तेजस्वी यादव की सरकार आने वाली है। नीतीश सरकार की विदाई तय है।” उन्होंने एनडीए की सीट दावेदारी को खारिज करते हुए कहा, “एनडीए की मिठाई फिर बेकार जाएगी। शाम की फ्लाइट से लौटना पड़ेगा। तेजस्वी यादव 18 नवंबर को शपथ लेने जा रहे हैं।”
राउंड आगे बढ़ेंगे, तस्वीर और साफ होगी
BIHAR ELECTION: बिहार में 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान हो चुका है और आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव आयोग ने 4,372 मतगणना टेबलें लगाई हैं। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई, उसके बाद ईवीएम काउंटिंग जारी है। हालांकि पहले राउंड के रुझान एनडीए के पक्ष में हैं, लेकिन दोनों पक्षों में उत्सुकता और दावों का दौर जारी है। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ेंगे, तस्वीर और साफ होगी।
ये भी पढ़े.. BIHAR ELECTION: किसके सिर ताज? एनडीए या महागठबंधन- काउंटिंग शुरू, कुछ घंटों में साफ़ होगी तस्वीर






