ख़बर का असर

Home » बिहार » पवन सिंह को बड़ी राहत! आचार संहिता उल्लंघन केस में मिली जमानत

पवन सिंह को बड़ी राहत! आचार संहिता उल्लंघन केस में मिली जमानत

Bihar News

Bihar News: रोहतास जिले के डेहरी व्यवहार न्यायालय से मंगलवार को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में जमानत मिल गई है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान हीं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिस पर कोर्ट द्वारा उन्हें सम्मन भेजा गया था। हालांकि कोर्ट में पेश होने के बाद भोजपुरी स्टार मीडिया से बचते हुए निकल गये और उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।

आचार संहिता उल्लंघन का मामला

दरअसल वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया था। इन पर चुनाव प्रचार के दौरान बिना अनुमति के जुलूस व रैली निकालने को लेकर डेहरी नगर थाने में एक मामला दर्ज हुआ, जिसके बाद कोर्ट ने इन्हें सम्मन भेजा था।

Bihar News: आरोप से इनकार, मिली जमानत

वहीं कोर्ट के सम्मन पर पेश हुए भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह ने बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोपों से इनकार कर दिया है। मामले में पवन सिंह के अधिवक्ता ने बताया कि केस अब गवाही पर चली गई है और सरकार द्वारा अपना प्रमाण कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पवन सिंह को कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है और दोनों बेलर रोहतास जिले के निवासी हैं।

आचार संहिता उल्लंघन के कई मुकदमे

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह के खिलाफ बीते लोकसभा चुनाव के दौरान कुल पांच मुकदमे दर्ज हुए थे। जो जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए थे। हालांकि संझौली थाना कांड संख्या 70/2024 में इन्हें बरी कर दिया गया है, लेकिन अब भी इनके खिलाफ चार मुकदमें कोर्ट में विचाराधीन है।

Report By: Divakar Tiwari

ये भी पढ़े… सासाराम में पुलिस की वर्दी में रील बनाने वाले चार युवकों की पुलिस ने अक्ल लगाना दी ठिकाने, भेजा जेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल