Bihar News: रोहतास जिले में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढनडीह गांव की है, जहां नाच देखने के दौरान आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई। मृतक की पहचान ढोढनडीह गांव निवासी राजेश्वर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है।
नाच देखने के दौरान उपजा विवाद
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीती रात एक शादी समारोह के दौरान ढोढनडीह गांव में नाच प्रोग्राम चल रहा था। स्टेज पर चढ़ने को लेकर वीर बहादुर एवं उसके दोस्तों के बीच विवाद हुआ और फिर कुछ लोगों ने उसे स्टेज से खींच कर तीन गोलीयां मार दी, जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली वीर बहादुर सिंह के मुंह और गर्दन में लगी, जिससे मौके पर हीं उसने दम तोड़ दिया। वहीं गोली की आवाज सुनते हीं नाच प्रोग्राम में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कार्यक्रम का उत्साह चंद मिनटों में हीं मातम में बदल गया।

Bihar News:मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते हीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में तत्काल एक पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
Report By: Divakar Tiwari
ये भी पढ़े… गार्डन गैलेरिया मॉल बना जंग का मैदान, पब के बाहर डांस को लेकर युवक को जमीन पर गिरा–गिराकर पीटा, वीडियो वायरल







