ख़बर का असर

Home » बिहार » डिफेंस कॉरिडोर से बदलेगा बिहार का भविष्य, रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

डिफेंस कॉरिडोर से बदलेगा बिहार का भविष्य, रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुधवार को कहा कि बिहार में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। इससे न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बुधवार को पटना स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रक्षा मंत्रालय की ओर से अध्ययन दौरे पर आए एनडीए (राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी) के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ मुलाकात हुई।

विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

इस दौरान बिहार में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर की योजनाओं, संभावनाओं और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक और विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह बैठक बिहार के औद्योगिक और सामरिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य में 50 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े, उन्हें अपने ही राज्य में बेहतर अवसर मिलें। इसी उद्देश्य से उद्योगों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

बिहार के गया जिले के डोभी क्षेत्र में लगभग एक विशाल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जो आने वाले समय में राज्य के विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ राज्य में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की स्थापना और भागलपुर सहित अन्य स्थानों पर नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से बिहार रक्षा उत्पादन और तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा। डबल इंजन की सरकार बिहार को उद्योग और रोजगार का हब बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की अध्ययन टीम के साथ हुई यह बैठक उसी दिशा में एक ठोस पहल है।

ये भी पढ़े… ‘माफिया के लिए खौफ, बच्चों के लिए अपने’ मासूमियत के आगे पिघल जाते है CM योगी, पढ़े बेटियों से जुड़ी कुछ कहानियां…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल