Bihar News: मुजफ्फरपुर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। फिलहाल, मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान मनीष मंडल (14) के रूप में हुई है। मनीष बैंक रोड स्थित एक चप्पल की दुकान में काम करता था और अपने परिवार का मुख्य आर्थिक सहारा था। दो साल पहले पिता की मृत्यु के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। वह अपनी मां निर्मला देवी का इकलौता सहारा था।
पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मनीष अपने बड़े भाई शंकर मंडल (20) को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से रोक रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर शंकर ने मनीष का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले में नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मोबाइल को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई, जिसके बाद शंकर मंडल ने मनीष पर हमला कर दिया। हमले में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।
Report BY: विक्रम कुमार
ये भी पढ़े… खगड़िया का पकड़ौआ विवाह हुआ वायरल, ‘गाय दिखाने के बहाने बुलाए युवक की जबरन करा दी शादी’







