ख़बर का असर

Home » बिहार » Bihar News: खगड़िया में मानवता शर्मसार: लापता 5 साल की बच्ची का सरसों के खेत से मिला शव, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका

Bihar News: खगड़िया में मानवता शर्मसार: लापता 5 साल की बच्ची का सरसों के खेत से मिला शव, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका

बिहार के खगड़िया जिले में गंगौर थाने के पास पांच साल की बच्ची का शव सरसों के खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत होता है। इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
BiharNews

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गंगौर सहायक थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार से लापता एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची का शव बुधवार को सरसों के खेत से बरामद किया गया। बच्ची के शरीर पर कई जख्मों के निशान पाए गए हैं, जिससे दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घर के पास खेल रही थी मासूम बच्ची

परिजनों के अनुसार, मासूम मंगलवार को घर के पास खेल रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे बिस्कुट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। देर शाम तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन भी खोजबीन जारी रही और अंततः घर से करीब 500 मीटर दूर एक सरसों के खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ।

Bihar News: पांच वर्षीय मासूम की हत्या
पांच वर्षीय मासूम की हत्या

Bihar News: पहचान छुपाने के लिए की गई हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर पहचान छिपाने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले में क्या जानकारी दी ?

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जानकारी देते हुए गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

थानाध्यक्ष के अनुसार, बच्ची का शव ड्रोन कैमरे की मदद से खोजा गया, जिससे पुलिस को खेत में शव मिलने की पुष्टि हुई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही इस जघन्य अपराध का खुलासा किया जाएगा।

Report By: Satyam

ये भी पढ़ें…अंबरनाथ और अकोटा में चुनावी गठबंधन ने राजनीति में मचाई हलचल, शिवसेना की बड़ी जीत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल