Home » बिहार » Bihar News: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर अब प्राथमिकता’, सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिलने पर बोले मंत्री जायसवाल

Bihar News: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर अब प्राथमिकता’, सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिलने पर बोले मंत्री जायसवाल

Bihar News: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद सत्ता संतुलन और विभागों के बंटवारे में हुए बड़े बदलाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने को भाजपा ने एक ‘मेजर गवर्नेंस शिफ्ट’ बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने इसे बिहार में कानून-व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय मिलने से अब राज्य में सुरक्षा और प्रशासनिक मॉनिटरिंग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

लॉ एंड ऑर्डर सुधार पर सरकार जोर देगी 

जायसवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री ने भाजपा को गृह विभाग सौंपकर एक अहम विश्वास जताया है। हमें भरोसा है कि सम्राट चौधरी पूरे राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को कड़ाई से सुधारेंगे।” उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले महीनों में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर बड़े फैसले देखे जाएंगे।

Bihar News: नीतीश ने छोड़ा होम डिपार्टमेंट

बिहार राजनीति में यह फैसला एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि दो दशकों में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फैसला भाजपा–जदयू के बीच पावर बैलेंस और गवर्नेंस एजेंडा को स्पष्ट करता है।

Bihar News: गठबंधन बिखरने को तैयार- जायसवाल

बातचीत के दौरान दिलीप जायसवाल ने इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा। कहा, “राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर अब उनके अपने सहयोगी भी भरोसा नहीं कर रहे। गठबंधन टूटने की कगार पर है।” ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी के आरोपों को उन्होंने तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया।

विभागों का बंटवारा: कौन संभालेगा क्या

शुक्रवार को जारी पोर्टफोलियो सूची के अनुसार—

नीतीश कुमार: सामान्य प्रशासन, चुनाव, कैबिनेट सचिवालय, निगरानी

सम्राट चौधरी: गृह मंत्रालय (सबसे बड़ा बदलाव),विजय कुमार सिन्हा: भूमि एवं राजस्व, खान एवं भू-तत्व

एनडीए के भीतर इसे भाजपा के लिए सत्ता संतुलन में बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े.. Bihar news: बिहार में बड़ी फेरबदल! नीतीश ने गृह विभाग छोड़ा, नए पावर सेंटर कौन?

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल