ख़बर का असर

Home » बिहार » बिहार में बड़ा सियासी विवाद! प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता मनीष कश्यप समेत 6 पर FIR- रंगदारी मांगने का आरोप!

बिहार में बड़ा सियासी विवाद! प्रशांत किशोर की पार्टी के नेता मनीष कश्यप समेत 6 पर FIR- रंगदारी मांगने का आरोप!

Bihar News: मनीष कश्यप, जो जन सुराज पार्टी से जुड़े नेता और चर्चित यूट्यूबर हैं, उनके खिलाफ बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में उनके अलावा पांच अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

रंगदारी मांगने का आरोप

शिकायतकर्ता संजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान मनीष कश्यप ने उनसे 10 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे देने से इनकार करने पर 16 मार्च को निर्माण स्थल पर पहुंचकर गाली-गलौज की गई और काम बंद कराने की धमकी दी गई।

Bihar News: मारपीट और धमकी का आरोप

आरोप है कि 20 मार्च को नवलपुर बाजार में निर्माण सामग्री खरीदने गए संजीत कुमार सिंह पर हमला किया गया। इस दौरान कथित तौर पर मारपीट की गई और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप

इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी पक्ष की ओर से रमेश यादव की मां ने ठेकेदार पक्ष पर मारपीट, दो लाख रुपये की चोरी और अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।

Bihar News: पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

अब तक नहीं आई मनीष कश्यप की प्रतिक्रिया

इस मामले जनसुराज के नेता  मनीष कश्यप की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है।

ये भी खबरें पढ़े… दुनिया संकट में? संसद से बोले नरेंद्र मोदी “हालात बेहद खराब”, पश्चिम एशिया से 3.75 लाख भारतीयों की सुरक्षित वापसी!

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल