ख़बर का असर

Home » बिहार » मुजफ्फरपुर में ATM फ्रॉड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, ASI को लगी गोली

मुजफ्फरपुर में ATM फ्रॉड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, ASI को लगी गोली

Bihar News

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक बड़े ATM धोखाधड़ी गिरोह के मुख्य सदस्य को पकड़ने गई पुलिस टीम और अपराधियों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना में बेला थाना के एएसआई विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी पप्पू साहनी भी गोली लगने से घायल हुआ है।

घेराबंदी कर पकड़ने की योजना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एटीएम फ्रॉड और धोखाधड़ी के मामलों में वांछित पप्पू साहनी की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। पप्पू साहनी पर पहले भी कई अपराध दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उसे पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ही पुलिस ने उसे दबोचने की कोशिश की, पप्पू साहनी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एएसआई विकास कुमार के पेट में गोली लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। एएसआई विकास कुमार, जो मूल रूप से सीवान जिले के ऊंधा गांव के निवासी हैं, वर्तमान में बेला थाना में मुंशी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनके घायल होने की खबर से पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई।

Bihar News: पुलिस की जवाबी कार्रवाई

घायल एएसआई को देखकर और अपराधी को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पप्पू साहनी को भी गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोच लिया। वर्तमान में पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे, जहां घायल एएसआई का इलाज चल रहा है। डीआईजी चंदन कुशवाहा ने पुष्टि की कि पुलिस अपराधी को पकड़ने गई थी और इसी दौरान हमला हुआ। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की स्थिति स्थिर है और उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

Report BY: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… दबिश देकर गोरखपुर लौट रही पुलिस की स्कार्पियो पेड़ से टकराई, इंस्पेक्टर की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल