ख़बर का असर

Home » बिहार » Bihar News: राजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी का बड़ा बयान बोले नहीं होगा बंगला खाली

Bihar News: राजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी का बड़ा बयान बोले नहीं होगा बंगला खाली

Bihar News: राजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी का बड़ा बयान बोले नहीं होगा बंगला खाली

Bihar News: बिहार की सत्ता बदलते ही राजनीतिक गर्माहट तेज़ होती दिख रही है। राज्य में NDA सरकार के गठन के साथ प्रशासनिक फैसलों की रफ्तार भी बढ़ी है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी होने पर विवाद भड़क गया। राजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि राबड़ी देवी यह बंगला खाली नहीं करेंगी, चाहे हालात कुछ भी हों।

दो दशक से रह रही हैं, अब मकान क्यों बदलें?

Bihar News: पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान राजेडी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह निर्णय राजनीतिक और दुर्भावनापूर्ण है। उनका कहना है कि, “राबड़ी देवी पिछले 20 साल से इसी आवास में रह रही हैं। उन्हें यहां से हटाने का फैसला सिर्फ भाजपा को खुश करने के लिए लिया गया है। 10 सर्कुलर रोड किसी भी कीमत पर खाली नहीं किया जाएगा।” वही मंगनी लाल मंडल ने सवाल दागा कि अगर बंगला बदलना इतना ही ज़रूरी था तो सरकार ने उसी पते को क्यों नहीं चुना? उनके अनुसार लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी दोनों बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और ऐसे में उनके प्रति सम्मान दिखाया जाना चाहिए था।

नई सरकार के निर्णय पर तीखा हमला

Bihar News: राजेडी नेता ने दावा किया कि यह कदम NDA की “दुर्भावनापूर्ण राजनीति” का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा है कि, “जेडीयू अपने सहयोगी NDA के दबाव में है, इसलिए गृह विभाग भी छोड़ दिया गया। अब लालू यादव परिवार को टारगेट किया जा रहा है।”

नया पता 39, हार्डिंग रोड

Bihar News: भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार राबड़ी देवी के लिए 39, हार्डिंग रोड पर नया सरकारी आवास निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला 2006 से लालू परिवार का स्थायी ठिकाना रहा है, जहां से वे राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करते आए हैं।

चुनाव परिणाम और बदले समीकरण

Bihar News: हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राजद का प्रदर्शन कमजोर रहा। पिछली बार जहाँ पार्टी ने 75 सीटें जीती थीं, इस बार केवल 25 पर सिमट गई। सरकार बदलने के साथ कई फैसले लिए जा रहे हैं, और राबड़ी देवी के आवास पर विवाद ने नई सियासत की शुरूआत कर दी है। राजेडी ने साफ कर दिया है कि मामला यहीं खत्म नहीं होगा। फिलहाल पूरा राजनीतिक माहौल इसी मुद्दे पर गर्म है और आगे सरकार व राजेडी के बीच और टकराव देखने को मिल सकता है।

 

ये भी पढ़े…शादाब जकाती के वीडियो से सोशल मीडिया पर बवाल, अब योगी की UP Police करेगी हिसाब!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल