Home » बिहार » Bihar Results: चुनावी झटका झेलने के बाद राजद ने किया ये बड़ा ऐलान…

Bihar Results: चुनावी झटका झेलने के बाद राजद ने किया ये बड़ा ऐलान…

Bihar Results

Bihar Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद राजद ने शनिवार को अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह गरीबों की पार्टी है और गरीबों के बीच उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर लिखा कि जनसेवा एक अनवरत प्रक्रिया है, एक अंतहीन यात्रा है। इसमें उतार-चढ़ाव आना तय है। हार में विषाद नहीं, जीत में अहंकार नहीं। राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है, गरीबों के बीच उनकी आवाज़ बुलंद करते रहेगी।

विकासशील इंसान पार्टी का सूपड़ा साफ

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। जबकि विपक्षी दलों का महागठबंधन उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर रखा था। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने अपनी राघोपुर सीट किसी तरह बचा लिया, लेकिन इस चुनाव में राजद सहित महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। महागठबंधन में शामिल राजद ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। सीपीआई (एमएल) को 2 सीटें, जबकि सीपीआई (एम) और आईआईपी को एक-एक सीट मिली है। महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और उसका खाता भी नहीं खुल सका। दूसरी ओर, इस चुनाव में एनडीए को बंपर सीट मिली है। इस चुनाव में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी जदयू को 85 सीटों पर जीत मिली है। लोजपा (रामविलास) को 19 सीटों पर जीत मिली है, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी को 5 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटों पर जीत मिली है।

Bihar Results: NDA को मिला प्रचंड बहुमत ‘खरीदा’ हुआ

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत को जन सुराज ने ‘खरीदा’ हुआ बताया है। जन सुराज का मानना है कि सरकार ने जनता के पैसे से वोट खरीदे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने आज शनिवार को प्रेस वार्ता कर जनादेश का सम्मान करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने एनडीए की जीत पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि हमें और खुशी होती कि एनडीए का प्रचंड बहुमत उनके किए गए कार्य के आधार पर मिलता, लेकिन यह जगजाहिर है कि यह प्रचंड बहुमत खरीदा हुआ है।

भ्रष्ट-दागी लोगों को मंत्रिमंडल में नहीं मिले स्थान 

प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जन सुराज और बिहार के लोगों का मानना है कि 21 जून के बाद चुनाव तक 40 हजार करोड़ रुपए खर्च कर बहुमत खरीदा गया। जनता के पैसे से जनता के वोट खरीदे गए और बिहार के भविष्य को बेचा गया। यह जो पैसे खर्च किए गए वह शक्ति बिहार की अर्थव्यवस्था में नहीं है। उन्होंने आरोप यह भी लगाया कि सुना जा रहा है कि विश्व बैंक से जो कर्ज मिला था, उसके पैसे भी महिलाओं को देने में लगाए गए हैं। महिलाओं को जो पैसा मिला उससे उन्हें लगा कि यह वरदान है। प्रचंड बहुमत का यही कारण है। उन्होंने एनडीए से मांग करते हुए कहा कि बिहार में एक साफ-सुथरी सरकार बने जिसमें भ्रष्ट और दागी लोगों को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिले। सरकार बिहार की चिंता करे।

ये भी पढ़े… PM Modi: विपक्ष करता रहा ‘मुस्लिम-यादव’ लेकिन रिजल्ट आते ही PM मोदी ने बता दी ‘MY’ फॉर्मूले की सच्चाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल