ख़बर का असर

Home » बिहार » बिहार में अगला CM कौन? जमुई से नीतीश कुमार के इशारे से बढ़ी सम्राट चौधरी की चर्चा

बिहार में अगला CM कौन? जमुई से नीतीश कुमार के इशारे से बढ़ी सम्राट चौधरी की चर्चा

Bihar Next CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान जमुई में ऐसा बयान दिया, जिससे राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते हुए उन्होंने कहा “अब सब काम ये करेंगे।”

CM पद को लेकर अटकलें तेज

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे सत्ता परिवर्तन के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Bihar Next CM: राज्यसभा जाने की तैयारी

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और 10 अप्रैल के बाद उनका कार्यकाल शुरू होगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि वे मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं, जिसके बाद नई सरकार का गठन होगा।

बीजेपी CM की अटकलें

राजनीतिक समीकरणों के अनुसार, इस बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

Bihar Next CM: पहले भी दे चुके हैं संकेत

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लेकर इस तरह के संकेत दिए हों। इससे पहले कटिहार में भी उन्होंने सार्वजनिक मंच से उनकी सराहना की थी और समर्थन जताया था।

समृद्धि यात्रा के तहत कार्यक्रम

जमुई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कुंडघाट जलाशय परियोजना का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब वे राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं।

Bihar Next CM: सियासी हलचल तेज

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में राज्य की सत्ता का नेतृत्व किसके हाथ में जाता है।

ये भी पढ़े… ग्रामीणों को बड़ी राहत! यूपी और केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर बड़ा फैसला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल