BJP Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने बंगाल से “टीएमसी के जंगलराज” को हटाने की बात कही थी। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और भाजपा सरकार बनने पर हालात सुधारे जाएंगे।
2026 में बदलाव तय, SIR के बाद साफ वोटर लिस्ट
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में घुसपैठ की समस्या थी, जिसे एनडीए सरकार ने नियंत्रित किया। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भी ऐसा ही होगा। अधिकारी ने कहा कि 2026 में परिवर्तन तय है और SIR प्रक्रिया के बाद एक पारदर्शी और निष्पक्ष वोटर लिस्ट सामने आएगी।
BJP Bengal 2026: बेलडांगा हिंसा पर ममता सरकार पर हमला
बेलडांगा हिंसा को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई सीमावर्ती जिलों में सक्रिय है और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।
निवेश और रोजगार के लिए जरूरी कानून व्यवस्था
केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि जब तक कानून व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक राज्य में निवेश नहीं आएगा। उन्होंने दावा किया कि उद्योग और रोजगार तभी आएंगे, जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।
BJP Bengal 2026: जनता का भरोसा: बंद कारखाने फिर होंगे चालू
पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचे लोगों ने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार बनने पर बंद पड़े कारखाने दोबारा शुरू होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। लोगों ने टीएमसी सरकार पर भ्रष्टाचार और विकास में विफल रहने के आरोप लगाए। भाजपा नेताओं के आक्रामक बयानों से साफ है कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल की राजनीति और ज्यादा गर्माने वाली है, जहां कानून व्यवस्था और विकास सबसे बड़े मुद्दे होंगे।
ये भी पढ़े… भोपाल से आई बड़ी सूची! एक साथ 26 IAS अफसरों का तबादला, कई अहम विभागों में बदलाव







