ख़बर का असर

Home » विशेषज्ञ की राय » Blood Moon Eclipse: आज दिखेगा ब्लड मून का अद्भुत नज़ारा, जानिए क्या है टाइमिंग और क्यों पड़ता है चांद लाल?

Blood Moon Eclipse: आज दिखेगा ब्लड मून का अद्भुत नज़ारा, जानिए क्या है टाइमिंग और क्यों पड़ता है चांद लाल?

Blood Moon Eclipse: आज दिखेगा ब्लड मून का अद्भुत नज़ारा, जानिए क्या है टाइमिंग और क्यों पड़ता है चांद लाल?

Blood Moon Eclipse: आज रात आसमान में एक बेहद रोमांचक खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद सुर्ख लाल रंग में नजर आएगा, जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। यह नज़ारा खगोल प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। लोग छतों और खुले मैदानों में दूरबीन और कैमरे लेकर इस दुर्लभ पल को कैद करने की तैयारी में हैं।

क्या रहेगी टाइमिंग?

भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा क्योंकि वह क्षितिज के नीचे होगा।भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा। उस समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा। ग्रहण करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगायानी भारत में चंद्र ग्रहण केवल लगभग 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा। इस दौरान चांद हल्का तांबे या लाल रंग में नजर आ सकता है।

Blood Moon Eclipse:चांद लाल क्यों दिखता है? 

जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती हैं और नीली रोशनी बिखर जाती है, जबकि लाल रंग की रोशनी चंद्रमा तक पहुंचती है। इसी कारण चांद तांबे या खून जैसे लाल रंग में नजर आता है।

Blood Moon Eclipse: क्या इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं?

जी हां, चंद्र ग्रहण को नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देखा जा सकता है। इसके लिए किसी विशेष चश्मे की जरूरत नहीं होती। साफ आसमान होने पर यह नज़ारा और भी शानदार दिखाई देगा।

वैज्ञानिकों और ज्योतिषियों की नजर

जहां वैज्ञानिक इसे एक सामान्य खगोलीय प्रक्रिया बताते हैं, वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। कई लोग इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान और ध्यान-पूजा भी करते हैं।आज की रात आसमान में ‘ब्लड मून’ का यह अद्भुत दृश्य रोमांच और विज्ञान काअनोखा संगम होगा। अगर मौसम साफ रहा, तो यह नजारा लंबे समय तक याद रखा जाएगा

ये भी पढ़ें….. AC खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें: Split या Window AC कौन रहेगा सही?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल