ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » बजट के प्रचार के लिए भाजपा का देशव्यापी मास्टर प्लान तैयार, 1 से 15 फरवरी तक चलेगा अभियान

बजट के प्रचार के लिए भाजपा का देशव्यापी मास्टर प्लान तैयार, 1 से 15 फरवरी तक चलेगा अभियान

Budget 2026: केंद्र सरकार 1 फरवरी को आम बजट 2026 पेश करने जा रही है और इससे पहले ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बजट को लेकर देशभर में व्यापक प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, बजट की घोषणाओं और नीतियों को सीधे आम जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी 1 फरवरी से 15 फरवरी तक विशेष अभियान चलाएगी।

15 दिन चलेगा ‘बजट प्रचार अभियान 2026’

भाजपा ने इस अभियान को “बजट प्रचार अभियान 2026” नाम दिया है। इसके तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का फोकस बजट की प्रमुख घोषणाओं, आर्थिक सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सरल भाषा में जनता तक पहुंचाने पर रहेगा।

Budget 2026: 150 से ज्यादा स्थानों पर होंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

अभियान के दौरान सभी केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भाजपा ने देशभर में करीब 150 स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार बजट की विशेषताओं और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देगी।

सोशल मीडिया और रील्स पर खास फोकस

पारंपरिक प्रचार माध्यमों के साथ-साथ सोशल मीडिया को भी इस अभियान का अहम हिस्सा बनाया गया है। बजट से जुड़ी जानकारियों को रील्स, शॉर्ट वीडियो और इन्फोग्राफिक्स के जरिए प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से संवाद किया जाएगा, ताकि खासतौर पर युवा वर्ग तक बजट का संदेश प्रभावी तरीके से पहुंच सके।

Budget 2026: तरुण चुघ की अगुवाई में बनेगी रणनीति

इस पूरे बजट प्रचार अभियान की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के नेतृत्व वाली टीम को सौंपी गई है। इस टीम में सरोज पांडे, श्रीकांत शर्मा, नरेंद्र रैना, जीवीएल नरसिम्हा राव, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, अनिल एंटोनी, संजय टंडन और गुरु प्रकाश पासवान शामिल हैं।

लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार नौवीं बार आम बजट पेश करने जा रही हैं। बजट से पहले संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। आर्थिक सर्वे के मुताबिक, घरेलू सुधारों और सरकारी निवेश के चलते वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था की आंतरिक मजबूती लगातार मजबूत हो रही है।

ये भी पढ़े… शरद पवार तय करेंगे महाराष्ट्र का अगला डिप्टी सीएम? NCP विलय के पूरे संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल