ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Budget 2026 पर सियासी संग्राम: ममता बनर्जी बोलीं– दिशाहीन बजट, ‘अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी’

Budget 2026 पर सियासी संग्राम: ममता बनर्जी बोलीं– दिशाहीन बजट, ‘अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी’

Budget 2026 Reactions: केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के बाद देश की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने बजट को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे “दिशाहीन बजट” करार देते हुए दावा किया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।

ममता बनर्जी का तीखा बयान

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि इस बजट में पश्चिम बंगाल को एक भी पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में सिर्फ बातें की गई हैं, जमीन पर कुछ भी ठोस नहीं है। ममता ने कहा, “यह बजट दिशाहीन है और इससे अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी।” उन्होंने बजट में प्रस्तावित कॉरिडोर योजनाओं को भी “झूठा दावा” बताया।

Budget 2026 Reactions: पंजाब के साथ फिर सौतेला व्यवहार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने आरोप लगाया कि न किसानों के लिए एमएसपी पर कोई ठोस घोषणा की गई और न ही युवाओं के लिए रोजगार या टैक्स में राहत दी गई। मान ने कहा कि पंजाब की आर्थिक मजबूती के लिए इस बजट में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

रणदीव सूरेजवाला का हरियाणा पर सवाल

कांग्रेस नेता रणदीव सूरेजवाला ने बजट को हरियाणा विरोधी बताते हुए कहा कि बजट में राज्य का नामोनिशान तक नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब ‘नायब’ हो सरकार तो हरियाणा के साथ बार-बार हकमारी होगी।”

Budget 2026 Reactions: चरणजीत सिंह चन्नी की नाराज़गी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बजट पर निराशा जताते हुए कहा कि रविदास जयंती के दिन सरकार ने कोई विशेष घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक है।

रोहिणी आचार्य: पुरानी चीजें, नया लेबल

कांग्रेस नेता रोहिणी आचार्य ने बजट को “पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसने” जैसा बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रति व्यक्ति आय कैसे बढ़ेगी और युवाओं के लिए वास्तविक जॉब क्रिएशन कैसे होगा, इस पर बजट में कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। उन्होंने बिहार के लिए बाढ़ प्रबंधन और पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज न होने को भी निराशाजनक बताया।

Budget 2026 Reactions: विपक्ष बनाम सरकार की सियासी जंग

बजट 2026 को लेकर एक तरफ जहां सरकार इसे विकास और सुधारों का रोडमैप बता रही है, वहीं विपक्ष इसे राज्यों की अनदेखी और जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने वाला बजट बता रहा है। आने वाले दिनों में संसद से लेकर सड़कों तक इस बजट को लेकर राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है.

ये भी पढ़े… ‘छोटे व्यापारियों को बड़ा फायदा, अवसरों का हाईवे’, पीएम मोदी ने बजट 2026 को बताया ऐतिहासिक

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल