Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते दिन 1 फरवरी, रविवार को अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल जैसे बड़े ऐलानों के साथ-साथ आम लोगों को सीधी राहत देने वाले कई फैसले लिए गए हैं। बजट के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन-सी चीज़ें सस्ती होंगी और किन पर जेब ज़्यादा ढीली करनी पड़ेगी। तो चलिए आपको बताते है बजट 2026–27 में आम आदमी को कहां राहत मिली और कहां झटका लगा।
गंभीर बीमारियों की दवाएं होंगी सस्ती
वित्त मंत्री ने बजट में ऐलान किया कि डायबिटीज, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई या पूरी तरह हटाई गई है। इससे लाखों मरीजों और उनके परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है।
Budget 2026: स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते होने के संकेत
मेक-इन-इंडिया को बढ़ावा देने के लिए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट से जुड़े कई इनपुट्स पर ड्यूटी में राहत दी गई है। सरकार के इस कदम से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दाम घट सकते हैं। इसके साथ ही बजट 2026–27 में खेल उपकरणों को किफायती बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसका सीधा फायदा युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेगा। बजट के बाद बाजार में खेल-कूद का सामान सस्ते दामों पर मिलने की संभावना है।
बजट के बाद सस्ती होने वाली चीज़ें
* माइक्रोवेव ओवन के कुछ खास पार्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी समाप्त
* चमड़ा निर्यात में इस्तेमाल होने वाले इनपुट्स ड्यूटी-फ्री
* BESS (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) के कैपिटल गुड्स पर कस्टम ड्यूटी माफ
* सोलर ग्लास निर्माण में उपयोग होने वाले सोडियम एंटीमोनेट पर ड्यूटी खत्म
* न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए आयात पर 2035 तक कस्टम ड्यूटी नहीं
* एविएशन सेक्टर के कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी माफ
* विदेशी टूर पैकेज पर TCS घटाकर 2%
* विदेश में पढ़ाई पर LRS के तहत TDS में कमी
* जूते के ऊपरी हिस्से के निर्यात इनपुट्स ड्यूटी-फ्री
* एनर्जी ट्रांजिशन से जुड़े उपकरण सस्ते
* फ्रोजन टर्की मीट और ऑफल पर टैरिफ 30% से घटाकर 5%
* कैंसर की कुछ दवाओं पर टैरिफ शून्य
* झींगा और श्रिम्प्स के चारे पर टैरिफ 15% से घटाकर 5%
* बोने वाले बीज और फलों पर टैरिफ में कटौती
* मखाना, भुने मेवे और बीजों पर भारी राहत
* रेयर अर्थ मिनरल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म
* मछुआरों द्वारा पकड़ी गई मछली पर ड्यूटी नहीं
* फॉस्फोरिक एसिड पर ड्यूटी घटाई गई
बजट के बाद महंगी होने वाली चीज़ें
* इनकम टैक्स में गलत जानकारी देने पर 100% तक पेनल्टी
* चल संपत्ति का खुलासा न करने पर जुर्माना
* स्टॉक ऑप्शन और फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर STT बढ़ा
* छाते और उनके पार्ट्स पर 10% या ₹25 प्रति किलो ड्यूटी
* शराब, मिनरल्स और स्क्रैप की बिक्री पर TCS 2%
* क्रैनबेरी और ब्लूबेरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
* पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड पर 7.5% ड्यूटी
* रेफ्रिजरेटेड कंटेनरों पर 5% ड्यूटी
* चबाने वाला तंबाकू, ज़र्दा और गुटखा पर NCCD 60%
ये भी पढ़े… ‘गोदान’ के रिलीज से पहले CM योगी से मिलने पहुंचे निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी







