ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » क्या 1 फरवरी रविवार को खुलेगा शेयर बाजार? निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी

क्या 1 फरवरी रविवार को खुलेगा शेयर बाजार? निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी

Budget 2026: देश में आम बजट 2026 को लेकर उत्सुकता चरम पर है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। बजट से जहां आम जनता और कारोबार जगत को बड़ी उम्मीदें हैं, वहीं निवेशकों के मन में एक अहम सवाल भी है क्या बजट वाले दिन शेयर बाजार में कारोबार होगा या नहीं?

रविवार होने से निवेशकों में असमंजस

इस बार 1 फरवरी रविवार को पड़ रहा है। आमतौर पर रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, ऐसे में कई निवेशक इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि बजट के दिन बाजार खुला रहेगा या नहीं। इस सवाल का जवाब निवेशकों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि बजट का सीधा असर शेयर बाजार की चाल पर पड़ता है।

Budget 2026: 1 फरवरी को खुलेगा शेयर बाजार

बजट वाले दिन यानी रविवार, 1 फरवरी 2026 को शेयर बाजार खुला रहेगा। इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। एनएसई ने स्पष्ट किया है कि बजट के दिन बाजार में सामान्य कारोबारी दिनों की तरह ही खरीद-बिक्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी और निवेशक बिना किसी रुकावट के ट्रेड कर सकेंगे।

बजट का शेयर बाजार पर क्या होता है असर

केंद्रीय बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं होता, बल्कि यह देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला दस्तावेज होता है। बजट से यह स्पष्ट होता है कि सरकार टैक्स व्यवस्था को किस दिशा में ले जाना चाहती है और किन सेक्टरों को प्राथमिकता मिलने वाली है।

Budget 2026:  सेक्टर आधारित उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है

बजट में जिन क्षेत्रों को ज्यादा फंड या नीतिगत समर्थन मिलता है, उनसे जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिलती है। वहीं, जिन सेक्टरों पर सरकार का फोकस कम होता है, वहां दबाव बनता है। इसी वजह से निवेशक बजट से पहले और बाद में अपनी निवेश रणनीति में बदलाव करते हैं और बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

ये भी पढ़े… अजित पवार के बाद सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की नई डिप्टी CM, NCP की अहम बैठक आज

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल