Budget Session: नई दिल्ली, 9 जनवरी: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने की मंजूरी दे दी है।
दो चरणों में आयोजित होगा बजट सत्र
बजट सत्र को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण संसद के पटल पर रखा जाएगा।
On the recommendation of the Govt of India, Hon’ble President of India, Smt. Droupadi Murmu ji has approved the summoning of both the Houses of Parliament for the Budget Session 2026.
The Session will commence on 28 January 2026 and continue till 2 April 2026.The first phase… pic.twitter.com/FxGYCL7keq
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 9, 2026
Budget Session: 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट
पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार, एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद सत्रावकाश के दौरान संसद की स्थायी समितियां मंत्रालयवार बजट प्रस्तावों की गहन समीक्षा करेंगी।
दूसरे चरण में विधायी कामकाज
बजट सत्र के दूसरे चरण में वित्त विधेयक और विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया जाएगा। यह चरण सरकार की आर्थिक नीतियों को अंतिम रूप देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें…RSS NEWS: आरएसएस की टोपी पहनकर वाकणकर ने लिया था पद्मश्री: मोहन यादव






