Home » बिज़नेस » अब सोने में निवेश हर आम आदमी के लिए आसान, NSE लाया 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स

अब सोने में निवेश हर आम आदमी के लिए आसान, NSE लाया 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स

Spread the love

Buisness news: अगर आप भी सोने में निवेश का शौक रखते हैं, लेकिन भारी बजट की वजह से पीछे हट जाते थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अब मिडिल क्लास और छोटे निवेशकों के लिए सोने के दरवाजे पूरी तरह खोल रहा है। 16 मार्च से NSE ‘गोल्ड 10 ग्राम फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट’ लॉन्च करने जा रहा है।

नई स्कीम क्या है?

अब तक गोल्ड फ्यूचर्स सिर्फ बड़े प्लेयर्स के लिए ही होते थे क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट का साइज बहुत बड़ा होता था। लेकिन NSE के इस कदम के बाद, आप सिर्फ 10 ग्राम सोने के लॉट में ट्रेडिंग कर सकेंगे। यानी आम आदमी भी अब शेयर बाजार की तरह सोने के उतार-चढ़ाव से मुनाफा कमा सकेगा।

Buisness news: क्यों खास है 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स?

आपको एक साथ बड़ा पैसा ब्लॉक करने की जरूरत नहीं। छोटे निवेशक अपनी बचत के हिसाब से सोने में पोजीशन ले सकते हैं। ये ट्रेडिंग NSE के प्लेटफॉर्म पर होगी, इसलिए प्योरिटी की चिंता खत्म और ट्रांजेक्शन पूरी तरह सुरक्षित। 10 ग्राम का छोटा साइज होने से खरीदार और बेचने वालों की संख्या ज्यादा होगी, जिससे सौदे को आसानी से कैश में बदला जा सकेगा। अगर आपने घर के लिए फिजिकल सोना खरीदा है और दाम गिरने का डर है, तो आप शॉर्ट पोजीशन लेकर अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। यह कदम कमोडिटी मार्केट में गेम-चेंजर साबित होगा और निवेशकों में जागरूकता बढ़ाएगा।

आम आदमी कैसे बने गोल्ड ट्रेडर?

Buisness news: ज्वेलर्स से सोना खरीदना अब तक पारंपरिक तरीका था, जिसमें मेकिंग चार्ज और सुरक्षा की टेंशन रहती थी। लेकिन डिजिटल गोल्ड फ्यूचर्स में: कोई स्टोरेज चार्ज नहीं, चोरी का डर नहीं, लाइव मार्केट रेट पर सीधे ट्रेडिंग, इसका मतलब है कि अब हर आम आदमी आसानी से गोल्ड ट्रेडर बन सकता है और अपने निवेश को स्मार्ट तरीके से बढ़ा सकता है।

 

ये भी पढ़े:  शरद पवार फिर अस्पताल में, स्वास्थ्य स्थिर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments