Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कम से कम 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा रायवरम के पास उस समय हुआ, जब एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद लगी भीषण आग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस हैदराबाद से पामुर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही मिनटों में बस में आग लग गई और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।
Bus Fire Accident: 8 लोगों की मौत, कई घायल
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
राहत और बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
Bus Fire Accident: जांच में जुटी पुलिस
जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
हाल ही में हुआ था एक और हादसा
गौरतलब है कि इससे पहले 21 मार्च को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में भी एक बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। हालांकि उस समय ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और बड़ा हादसा टल गया था।
मार्कपुरम का यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण होने वाली ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
आगे अपडेट हो रही ….
ये भी पढ़े… बांग्लादेश की पद्मा नदी में डूबी सवारियों से भरी बस, 23 लोगों की मौत, कई घायल और लापता







