ख़बर का असर

Home » बिहार » Central Bank of India: बुद्ध मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

Central Bank of India: बुद्ध मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ

डिजिटल सेवाओं से लैस नई शाखा

Central Bank of India: बिहार की राजधानी पटना में बुद्ध मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस खास कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक कल्याण कुमार ने शाखा का उद्घाटन करते हुए इसे लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया।

बुद्ध मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य उद्घाटन
बुद्ध मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

1977 से लंबी यात्रा: देश का पहला स्वदेशी बैंक

Central Bank of India: प्रबंध निदेशक कल्याण कुमार ने बताया कि यह शाखा सबसे पहले 14 अप्रैल 1977 को खोली गई थी, और तब से अब तक यह बैंक लोगों के भरोसे और सम्मान की लंबी यात्रा तय कर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देश का पहला स्वदेशी बैंक है और हमेशा से आम लोगों तक अपनी सेवाएँ पहुँचाने के लिए समर्पित रहा है।

Central Bank of India: बुद्ध मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य उद्घाटन
बुद्ध मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

इसके बाद अंचल प्रमुख राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि अब सभी शाखाएँ डिजिटल बैंकिंग, ऋण सेवाएँ, भुगतान प्रणाली और ग्राहक सेवा से पूरी तरह सुसज्जित हैं। उनका कहना है कि गुणवत्तापूर्ण व्यवसाय और सर्वोच्च ग्राहक संतुष्टि बैंक का मुख्य उद्देश्य है।

Central Bank of India: बुद्ध मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य उद्घाटन
बुद्ध मार्ग पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

Central Bank of India: ₹325 करोड़ व्यवसाय और नई परिसर में बढ़ोतरी की उम्मीद

Central Bank of India: पटना के क्षेत्रीय प्रमुख लक्ष्मी चंद मीणा ने बताया कि बुद्ध मार्ग शाखा का वर्तमान व्यवसाय लगभग ₹325 करोड़ है और नई परिसर में शिफ्ट होने के बाद इसमें और भी वृद्धि की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में शाखा प्रमुख ज्योति नारायण सिंह, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक कौशलेन्द्र सिंह, कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें…Sanchar Saathi: संचार साथी एप मामले में सरकार ने प्री-इंस्टॉलेशन पर हटाई अनिवार्यता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल