ख़बर का असर

Home » छत्तीसगढ » छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका: बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, गरियाबंद में भारी हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका: बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, गरियाबंद में भारी हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्तर डिवीजन में 51 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। जब्त किए गए हथियारों में दो इंसास राइफल, एक .303 राइफल, एक देसी पिस्तौल, एक ‘सुरका’ (देसी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), 12-बोर की दो बंदूकें, दो सिंगल-शॉट हथियार, 127 कारतूस, आठ मैगजीन, 22 बीजीएल गोले और बिजली के तार का एक बंडल शामिल है।

Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्तर डिवीजन में 51 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी नक्सलियों पर कुल 1.61 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। नक्सल प्रभावित इलाकों में इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

गरियाबंद में गोला-बारूद बरामद

वहीं दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। जिले के पहाड़ी इलाकों में छह अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं।

Chattisgarh news: 36 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ओडिशा से सटे मैनपुर थाना क्षेत्र के भालुदिग्गी और मेटल पहाड़ियों में सुरक्षाबलों ने करीब 36 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। यह अभियान शनिवार तक जारी रहा, जिसके दौरान माओवादियों के हथियारों के गुप्त भंडार का पता चला।

Chattisgarh news: ओडिशा सीमा पर छिपाए गए थे हथियार

पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में सरेंडर कर चुके माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से सटी पहाड़ियों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की ओडिशा प्रदेश समिति के शीर्ष नेताओं ने स्वचालित हथियार और आयुध निर्माण के उपकरण छिपा रखे हैं। इसके बाद जिला पुलिस बल की विशेष ई-30 इकाई ने शुक्रवार को अभियान शुरू किया।

भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी

Chattisgarh news: जब्त किए गए हथियारों में दो इंसास राइफल, एक .303 राइफल, एक देसी पिस्तौल, एक ‘सुरका’ (देसी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), 12-बोर की दो बंदूकें, दो सिंगल-शॉट हथियार, 127 कारतूस, आठ मैगजीन, 22 बीजीएल गोले और बिजली के तार का एक बंडल शामिल है। इसके अलावा माओवादियों की हथियार कार्यशाला में इस्तेमाल होने वाले कई तकनीकी उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आयुध कार्यशाला भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के तीन सदस्यों की निगरानी में संचालित की जा रही थी, जो पिछले वर्ष अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

ये भी पढ़ें: पन्ना में अनोखी शादी: हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन की विदाई भी बनी खास

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल