Chief secreatary of rajasthan: राजस्थान को नया मुख्य सचिव मिल गया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी वी. श्रीनिवास को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त करने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने शुक्रवार को आदेश जारी करके उनके राजस्थान कैडर में रिपैट्रिएशन को हरी झंडी दे दी।
संभालेंगे राज्य की कमान
Chief secreatary of rajasthan: वर्तमान में श्रीनिवास प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग तथा पेंशन एवं पेंशनर्स वेलफेयर विभाग में सचिव के रूप में तैनात थे। अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्त कर राज्य सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। राजस्थान लौटने के बाद कार्मिक विभाग (DOP) मुख्य सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति का आदेश जारी करेगा।

22 वर्ष की उम्र में IAS
Chief secreatary of rajasthan: श्रीनिवास ने हैदराबाद स्थित उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक किया। इसके बाद मात्र 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास कर IAS बनने का रिकॉर्ड बनाया। लगभग तीन दशकों के प्रशासनिक करियर में उन्होंने राजस्थान और केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाई हैं।
निभाई कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ
Chief secreatary of rajasthan: वे विदेश मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। दिल्ली AIIMS में डिप्टी डायरेक्टर रहते हुए उन्होंने डिजिटल AIIMS परियोजना की शुरुआत की। इसी के तहत ई-हॉस्पिटल सिस्टम लागू हुआ, जिसने मरीजों की प्रक्रियाओं को सरल किया और अस्पताल प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल मोड में बदल दिया। बाद में इस मॉडल को देशभर में अपनाया गया।
राज्य शासन में गहरा अनुभव
Chief secreatary of rajasthan: मुख्य सचिव के तौर पर श्रीनिवास से उम्मीद की जा रही है कि वे राजस्थान में प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और तकनीकी आधारित शासन को नई दिशा देंगे। उन्हें राज्य तंत्र की गहरी समझ के साथ अंतरराष्ट्रीय नीति निर्माण और डिजिटल गवर्नेंस का व्यापक अनुभव है।
IIAS के पहले भारतीय अध्यक्ष
Chief secreatary of rajasthan: हाल ही में वे इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष चुने गए हैं। किसी भारतीय को पहली बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था की कमान मिली है। जून में ब्रुसेल्स में हुए चुनाव में उन्होंने 141 में से 87 वोट हासिल कर 2025–28 के लिए अध्यक्ष पद सुरक्षित किया। यह उपलब्धि भारतीय प्रशासनिक सेवा की वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाती है।
तेलंगाना में जन्म
Chief secreatary of rajasthan: वी. श्रीनिवास का जन्म 1 सितंबर 1966 को तेलंगाना (आंध्र प्रदेश) में हुआ था। उनके पिता राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े एंटोमोलॉजिस्ट थे। इसी कारण परिवार अरावू वैली के मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में रहा, जहां श्रीनिवास का बचपन गुजरा।






