ख़बर का असर

Home » बिहार » बिहार मौलाना का विवादित बयान: सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी, लखनऊ में पुतला दहन

बिहार मौलाना का विवादित बयान: सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी, लखनऊ में पुतला दहन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने विवादित बयान दे दिया। लखनऊ में लोगों ने इस मामले पर विरोध जताते हुए मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका।

Cm yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने विवादित बयान दे दिया। बिहार में अपने भाषण के दौरान मौलाना ने सीएम योगी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जो यूपी समेत पूरे देश में सुर्खियों में आ गया। इस बयान के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

Cm yogi: सीएम योगी की मां पर अमर्यादित टिप्पणी

मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी में लागू गौकशी कानून को लेकर मुस्लिमों को भड़काते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी की। इसके साथ ही उन्होंने यूपी पुलिस पर भी आपत्तिजनक बयान दिया। मौलाना ने यह टिप्पणी कई बार दोहराई, जिससे विरोध और तेज हो गया।

लखनऊ में मौलाना के खिलाफ आक्रोश

Cm yogi: लखनऊ में लोगों ने इस मामले पर विरोध जताते हुए मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका। हजरतगंज चौराहे पर हुए इस पुतला दहन के दौरान लोग नारेबाजी कर रहे थे और भारत सरकार से मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

 

ये भी पढ़े: योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा-वृंदावन दौरे पर, ब्रज विकास पर होगी बैठक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल