ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » जापान में 501 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन में बैठे सीएम योगी, बोले ”भविष्य अब दूर नहीं”

जापान में 501 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन में बैठे सीएम योगी, बोले ”भविष्य अब दूर नहीं”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दौरान दुनिया की सबसे तेज मानी जाने वाली SC मैग्लेव ट्रेन में सफर किया। यह ट्रेन प्रस्तावित Chuo Shinkansen लाइन का हिस्सा है, जो Tokyo को Nagoya से बेहद कम समय में जोड़ने की योजना है।

Cm yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दौरान दुनिया की सबसे तेज मानी जाने वाली SC मैग्लेव ट्रेन में सफर किया। यह अनुभव उनके लिए बेहद रोमांचक रहा। यमनाशी में हुए डेमो रन के दौरान ट्रेन की रफ्तार 501 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतनी तेज गति के बावजूद सफर पूरी तरह आरामदायक रहा और कंपन लगभग न के बराबर थी।

501 किमी/घंटा की रफ्तार का अनुभव

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस सफर का अनुभव साझा करते हुए लिखा कि 501 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्रा करना भविष्य की झलक जैसा है। उन्होंने कहा कि जापान की यह उन्नत SC MAGLEV ट्रेन नेक्स्ट जेनरेशन हाई-स्पीड सिस्टम का उदाहरण है और इतनी असाधारण गति पर भी सफर बेहद स्मूद रहा। उनके मुताबिक, जब तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ती है तो भविष्य बहुत करीब नजर आने लगता है।

Cm yogi: कैसे काम करती है मैग्लेव ट्रेन?

यह अत्याधुनिक ट्रेन Central Japan Railway Company द्वारा विकसित की गई है। SC Maglev यानी ‘सुपरकंडक्टिंग मैग्नेटिक लेविटेशन’ तकनीक के जरिए ट्रेन पटरियों से कुछ ऊपर उठकर चलती है। इसमें सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट्स का इस्तेमाल होता है, जिससे घर्षण लगभग खत्म हो जाता है और ट्रेन 600 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार पकड़ सकती है। यमनाशी मैग्लेव टेस्ट ट्रैक पर साल 2015 में इस ट्रेन ने 603 किमी/घंटा की रफ्तार का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

टोक्यो से नागोया तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

Cm yogi: यह ट्रेन प्रस्तावित Chuo Shinkansen लाइन का हिस्सा है, जो Tokyo को Nagoya से बेहद कम समय में जोड़ने की योजना है। सीएम योगी का यह दौरा भारत-जापान के बीच हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स और तकनीकी सहयोग को नई गति देने के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़े: चांदनी चौक को मिलेगा तारों के जंजाल से छुटकारा, CM रेखा गुप्ता ने प्लान किया तैयार?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल