ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » सीएम योगी विदेश दौरे पर, यूपी का ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनना हुआ तेज़

सीएम योगी विदेश दौरे पर, यूपी का ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनना हुआ तेज़

CM Yogi foreign tour:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ इंडिया’ बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगे। वर्ष 2017 में म्यांमार यात्रा के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है, जिसे प्रदेश की निवेश कूटनीति और औद्योगिक विस्तार के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सिंगापुर-जापान में निवेश संवाद का एजेंडा

सरकारी जानकारी के अनुसार 23-24 फरवरी को सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कुल 33 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग, औद्योगिक विस्तार और संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।

CM Yogi foreign tour: एग्री और एनर्जी सेक्टर पर फोकस

सिंगापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। यहां डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीबिजनेस, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, क्लीन और सौर ऊर्जा, हॉस्पिटैलिटी, थीम पार्क, पैकेजिंग, इंडस्ट्रियल पार्क और एविएशन सेक्टर में निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही वैश्विक निवेश फंड्स के साथ पूंजी निवेश और फिनटेक व स्टार्टअप सहयोग को लेकर भी मंथन किया जाएगा।

जापान में ऑटोमोबाइल से सेमीकंडक्टर तक चर्चा

जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आठ प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। यहां ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन, ऑटोमोबाइल सप्लाई चेन, ग्रीन हाइड्रोजन, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत प्रस्तावित है। यह दौरा उत्तर प्रदेश को उन्नत तकनीक और उच्च मूल्य निवेश से जोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

CM Yogi foreign tour: ‘ब्रांड यूपी’ को वैश्विक पहचान देने की कोशिश

दौरे के दौरान जी-टू-बी और राउंड टेबल बैठकों में मुख्यमंत्री प्रदेश की औद्योगिक नीति, भूमि बैंक, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और कौशल विकास पर निवेशकों से संवाद करेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी। यह यात्रा न केवल निवेश आकर्षित करने, बल्कि वैश्विक मंच पर ‘ब्रांड यूपी’ को मजबूत करने और प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने में निर्णायक साबित हो सकती है

ये भी पढ़े… ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: एआई समिट में भारत की ताकत बनी सबके लिए मिसाल

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल