ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » नवरात्रि से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान- प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन कायम, विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान ? जानिए क्या कहा…

नवरात्रि से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान- प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन कायम, विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान ? जानिए क्या कहा…

CM YOGI NAVRTARI: योगी आदित्यनाथ योगी  ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर कानून-व्यवस्था को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि और रमजान जैसे पर्व एक साथ चल रहे हैं, फिर भी प्रदेश में कहीं भी दंगे, कर्फ्यू या भय का माहौल नहीं है। सभी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं।

बदली प्रदेश की छवि

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश अव्यवस्था और पिछड़ेपन का शिकार था। कानून-व्यवस्था कमजोर होने के कारण व्यापारी, महिलाएं और युवा असुरक्षित महसूस करते थे। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में पारदर्शिता और सुशासन के जरिए प्रदेश की छवि बदली गई है।

CM YOGI NAVRTARI: रोजगार और पुलिस व्यवस्था पर जोर

सीएम योगी के अनुसार, 2017 के बाद से राज्य में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या पुलिस भर्ती की है। पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाई गई, महिला बटालियन बनाई गई और कई जिलों में कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है। इसके अलावा हर जिले में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विकास

उन्होंने कहा कि पहले सड़कों की हालत खराब थी, लेकिन अब एक्सप्रेसवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। कई शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू हुई हैं और हवाई संपर्क बेहतर हुआ है। बेहतर सुविधाओं और सुरक्षा के कारण राज्य में निवेश बढ़ा है और नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

CM YOGI NAVRTARI: एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नए वित्तीय वर्ष के लिए 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। किसानों के लिए ऋण माफी, सम्मान निधि और गन्ना भुगतान जैसी योजनाओं से कृषि क्षेत्र में भी प्रगति हुई है।

उपमुख्यमंत्रियों ने भी गिनाईं उपलब्धियां

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेश का केंद्र बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया और खजाना खाली छोड़ दिया था. आज वही लोग सत्ता पाने के लिए बार-बार अपना रूप बदल रहे हैं और जनता के साथ छल तथा शोषण कर चुके हैं.

वहीं ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की पहचान अब बेहतर सड़कों और मजबूत व्यवस्था से बन रही है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश की पहचान टूटी सड़कों से होती थी, जैसे ही खराब सड़क मिलती थी, लोग समझ जाते थे कि उत्तर प्रदेश आ गया है. बिजली आपूर्ति भी पक्षपातपूर्ण थी और संसाधनों का दुरुपयोग होता था. खाद्यान्न व्यवस्था माफियाओं के हवाले थी और परीक्षाओं में नकल ठेके पर कराई जाती थी. उन्होंने दावा किया कि अब किसी भी माफिया को बख्शा नहीं गया है.

CM YOGI NAVRTARI: भाजपा ने जताया भरोसा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधारी ने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन को समर्थन दिया है और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी और सड़कों की हालत भी दयनीय थी, लेकिन अब व्यापक सुधार हुआ है.

ये भी पढ़े… राज्यसभा में PM मोदी की फेयरबल स्पीच में खरगे और शरद पवार का जिक्र, बोले क्या? जानिए विस्तार से…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल