ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, किसानों को ₹460 करोड़ से अधिक की राहत

उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, किसानों को ₹460 करोड़ से अधिक की राहत

शनिवार, 21 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत और सहायता की बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना में केवल किसान ही कवर होता था। अब परिवार के सदस्य, बटाईदार और सह-किसान भी इस योजना के दायरे में शामिल हैं।

Cm yogi: शनिवार, 21 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत और सहायता की बड़ी घोषणा की। कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत 2.51 लाख किसानों को कुल ₹285 करोड़ की क्षतिपूर्ति राशि जारी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 3,500 परिवारों को ₹175 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों में कृषि भवनों और मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

राज्य आपदा मोचक निधि में ₹876 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए राज्य आपदा मोचक निधि में ₹876 करोड़ आवंटित किए गए हैं। अब तक: 5,14,322 किसानों को फसल क्षति के लिए ₹260 करोड़ का कृषि निवेश अनुदान, 5,398 जनहानि पीड़ित परिवारों को ₹216 करोड़, 27,448 मकान क्षति प्रभावितों को ₹24 करोड़, की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

Cm yogi: “अब 24 घंटे में खाते में पहुंचता है पैसा”

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार का प्रयास है कि किसी भी आपदा की स्थिति में 24 घंटे के भीतर पीड़ित के खाते में सहायता राशि पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि पहले आपदा के बाद वर्षों तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल पाता था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2015-16 में कुछ किसानों के खातों में मात्र ₹2 या ₹4 तक की राशि भेजी जाती थी, लेकिन अब व्यवस्था में बदलाव के साथ तत्काल और पारदर्शी सहायता दी जा रही है।

कृषक दुर्घटना बीमा में परिवार भी शामिल

Cm yogi: मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना में केवल किसान ही कवर होता था। अब परिवार के सदस्य, बटाईदार और सह-किसान भी इस योजना के दायरे में शामिल हैं। सरकार अब दुर्घटना या अकाल मृत्यु की स्थिति में पात्र परिवार को ₹5 लाख तक की सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक ₹1000 करोड़ से अधिक की राशि अन्नदाता किसानों और उनके परिवारों को दी जा चुकी है। यह कार्यक्रम प्रदेश में कृषि और आपदा राहत से जुड़ी योजनाओं को तेज़ी से लागू करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: मीना बाजार की ऐतिहासिक सच्चाई के बीच आगरा में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक : योगी आदित्यनाथ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल