Crude oil: आजकल सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फैलने वाली अफवाहें कभी-कभी असली संकट से भी ज्यादा खतरनाक साबित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ऐसी ही कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिससे आम जनता में घबराहट का माहौल बन गया है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लेकिन, क्या वाकई भारत में तेल खत्म होने वाला है? इस गंभीर स्थिति पर देश की दिग्गज तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और देशवासियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। HPCL और BPCL दोनों ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह निराधार और गलत हैं। कंपनियों का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अक्सर देखा जाता है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव या अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव की खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, जिससे आम जनता पैनिक में आकर ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदने लगती है। कंपनियों ने साफ किया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है और तेल की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई है।
पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं’
कंपनियों ने नागरिकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अफवाहों के चक्कर में आकर बेवजह पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। जब एक साथ हजारों लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने के लिए पंपों पर पहुँचते हैं, तो वहां आर्टिफिशियल शॉर्टेज जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।
जिसे संभालना मुश्किल होता है।
BPCL ने अपने बयान में कहा कि हम सभी ग्राहकों के लिए बिना किसी रुकावट के ईंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कृपया केवल ऑफिशियल सोर्स से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें।
Crude oil: भारत की ऊर्जा सुरक्षा है मजबूत
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार और तेल कंपनियां पूरी तरह आश्वस्त हैं।
HPCL ने भरोसा दिलाया
है कि पेट्रोलियम उत्पादों का स्टॉक पूरे देश में मेंटेन किया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई छोटा-मोटा संकट आता भी है, तो भारत के पास अगले कई दिनों/हफ्तों के लिए पर्याप्त बैकअप मौजूद है।
पैनिक होने की जरूरत नहीं
Crude oil: अगर आप भी अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए लंबी कतार में लगने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। देश में तेल का भंडार सुरक्षित है। तेल कंपनियों की इस स्पष्ट जानकारी के बाद यह साफ है कि सप्लाई लाइन में कोई रुकावट नहीं है। बस जरूरत है तो थोड़ी सतर्कता की और अफवाहों से दूरी बनाए रखने की।
यह भी पढे़: CSE Topper Anuj Agnihotri Profile, डॉक्टर से बने सिविल सर्विस टॉपर






