Defence Conclave: भारत में रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय का रक्षा उत्पादन विभाग 19 और 20 मार्च को दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘नेशनल डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन करेगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
स्वदेशी रक्षा निर्माण को मिलेगा बढ़ावा
इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य भारत में रक्षा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण को प्रोत्साहित करना है। खास तौर पर एमएसएमई और स्टार्टअप्स को डिफेंस सेक्टर से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वे भी इस क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा सकें और देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।
Defence Conclave: एडवांस टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम ‘एडवांस मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीज’ रखी गई है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, 3डी प्रिंटिंग और स्मार्ट मैटेरियल्स जैसी आधुनिक तकनीकों पर चर्चा होगी। सरकार का उद्देश्य है कि भारत की डिफेंस इंडस्ट्री को हाई-टेक और आधुनिक बनाया जाए।
उद्योग, स्टार्टअप्स और विशेषज्ञ होंगे शामिल
इस आयोजन में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ प्राइवेट कंपनियां, डिफेंस पीएसयू, स्टार्टअप्स, वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे। साथ ही एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपनी नई तकनीक और उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। यह मंच भारत को रक्षा क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें…गंगा में इफ्तार पर आखिर क्यों भड़के हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास? क्या बढ़ेगा अब और विवाद ?







